लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील के बाद, एएमएनएस इंडिया की भी आरआईएनएल के लिए बोली लगाने की योजना

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:02 IST

Open in App

गुजरात की कंपनी एएमएनएस इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले टाटा स्टील भी आरआईएनएल में रुचि दिखा चुकी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आरआईएनएल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित विशेष इस्पात बनाने वाली कंपनी है। यह कंपनी इस्पात मंत्रालय के तहत आती है। कंपनी राज्य में 73 लाख टन के इस्पात संयंत्र का परिचालन करती है। मामले से जुड़े सूत्र ने कहा कि एएमएनएस इस विकल्प पर विचार कर रही है। इस बारे में एएमएनएस को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला। टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने हाल में कहा था कि उनकी कंपनी आरआईएनएल के अधिग्रहण की इच्छुक है। यह संयंत्र रणनीतिक रूप से पूर्वी तट पर स्थित है। इस अधिग्रहण से उसकी दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में पहुंच बढ़ेगी। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने 27 जनवरी को आरआईएनएल में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश के लिए सैद्धान्तिक मंजूरी दी थी। एएमएनएस ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था कि उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल नयी दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात करेंगे। हालांकि, कंपनी ने इसकी और जानकारी नहीं दी थी। मित्तल लक्जमबर्ग मुख्यालय वाली आर्सेलरमित्तल के कार्यकारी चेयरमैन हैं, जो आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया (एएमएनएस) की मूल कंपनी है। एएमएनएस इंडिया आर्सेलरमित्तल और जापान की निप्पन स्टील का 60:40 अनुपात का संयुक्त उद्यम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?