लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के बाद गाजियाबाद जुटाएगा म्यूनिसिपल बांड से पैसा : आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: December 2, 2020 12:49 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थानीय निकाय होगा, जो म्यूनिसिपल बांड जारी कर पैसा जुटाएगा।

आदित्यनाथ ने बुधवार यहां लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) के बांड की सूचीबद्धता के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ इस मार्ग से पैसा जुटाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला और राष्ट्रीय स्तर पर सातवां शहर है।

एलएमसी ने पिछले महीने म्यूनिसिपल बांड से 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

मुख्यमंत्री ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि अन्य शहर मसलन गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी भी इस मार्ग से संसाधन जुटाएंगे।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि जल्द हम यहां गाजियाबाद नगर निगम का बांड सूचीबद्ध होने के अवसर के लिए उपस्थित होंगे। ’’

एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बांड निर्गम के जरिये धन जुटाने से किसी नगर निगम का लेखा व्यवहार और अन्य प्रणालियों में सुधार होता है।

उन्होंने कहा कि 10 साल का यह निर्गम ऐसे समय आया है जबकि ऋण दरें पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर हैं। यह दूसरी सबसे निचली कपून दर 8.5 प्रतिशत के साथ लाया गया है।

उन्होंने संसाधन जुटाने में देश की वित्तीय राजधानी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ‘महालक्ष्मी मंदिर’ एक सदी से अधिक से देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दे रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी आशुतोष टंडन, सतीश महाना और सिद्धार्थ नाथ सिंह और लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम को यहां पहुंचने पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुलाकात की थी। उनका बुधवार को बॉलीवुड की अन्य हस्तियों तथा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन सहित अन्य उद्योपतियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना