लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम, आपकी जेब होगी आहिस्ता-आहिस्ता ढीली, इतने रुपये की होगी बढ़ोतरी

By संतोष ठाकुर | Updated: May 21, 2019 07:50 IST

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मई की शुरुआत से अब तक तेल कंपनियों को तेल खरीद पर करीब 2.5-3 हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. ऐसे में तेल के दामों में 2-3 रुपए का इजाफा किया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र में नई सरकार बनने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने की आशंका है.दिल्ली की बात करें तो 19 मई को जहां पेट्रोल 71.03 रुपए प्रति लीटर था, वहीं सोमवार को यह बढ़कर 71.12 रुपए पर पहुंच गया.

केंद्र में नई सरकार बनने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने की आशंका है. हालांकि पिछले दिनों जिस तरह इनकी कीमतें बढ़ी हैं, उससे संकेत मिलते हैं आगामी दिनों में दामों में बढ़त आहिस्ता-आहिस्ता होगी. पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मई की शुरुआत से अब तक तेल कंपनियों को तेल खरीद पर करीब 2.5-3 हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. ऐसे में तेल के दामों में 2-3 रुपए का इजाफा किया जा सकता है, लेकिन यह 10 से 20 पैसे के मूल्य वर्ग में होगा ताकि आम जनता पर एक बार बोझ न पड़े.अधिकारी ने यह मानने से इनकार किया कि सरकार की ओर से उन पर दाम थामने का कोई दबाव है. उन्होंने कहा, ''हम यह देख रहे हैं कि जनता पर एक बार बोझ डाले बिना कैसे दीर्घकालिक स्तर पर नुकसान को कम किया जा सकता है.''दिल्ली की बात करें तो 19 मई को जहां पेट्रोल 71.03 रुपए प्रति लीटर था, वहीं सोमवार को यह बढ़कर 71.12 रुपए पर पहुंच गया. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 69.36 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है.अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की आशंकाअमेरिकी प्रतिबंध की वजह से सरकार ईरान से कच्चा तेल नहीं खरीद सकती है. साथ ही इसके पास ईरान के तेल का विकल्प नहीं है. सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों से अतिरिक्त तेल खरीदने के बाद भी करीब 13-14 मिलियन टन तेल की कमी रहेगी. अमेरिकी प्रतिबंध से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम बढ़ने की आशंका बनी रहेगी. इस वजह से तेल कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव रहेगा.

टॅग्स :तेल की कीमतेंपेट्रोलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम