लाइव न्यूज़ :

इसॉप के बाद अर्बन कंपनी का मूल्यांकन 2.8 अरब डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर घरेलू सेवाएं देने वाले मंच अर्बन कंपनी का मूल्यांकन 33 प्रतिशत बढ़कर 2.8 अरब डॉलर हो गया है।

कंपनी ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि हाल ही में संपन्न कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना (इसॉप) के तहत किए गए शेयर आवंटन के बाद उसका मूल्यांकन 33 प्रतिशत बढ़ गया है। इस दौरान उसने 770 कर्मचारियों को 54.6 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों का आवंटन किया है।

बयान के मुताबिक, अर्बन कंपनी ने हाल ही में इसॉप का अपना चौथा दौर चलाया था जिसका मूल्य 73 लाख डॉलर था। कंपनी के अब तक के सबसे बड़े ईएसओपी कार्यक्रम में अधिकांश खरीद उसके मौजूदा संस्थागत निवेशकों ने की है। इसके साथ ही कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 2.8 अरब डॉलर हो गया है।

इसके पहले कंपनी ने जून, 2021 में श्रृंखला-एफ दौर के वित्तपोषण में 25.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे। उस समय उसका मूल्यांकन बढ़कर 2.1 अरब डॉलर हो गया था।

अर्बन कंपनी का यह चौथा इसॉप कार्यक्रम था। पिछले सात वर्षों में कंपनी ने 940 मौजूदा एवं पूर्व कर्मचारियों को शेयर जारी किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...