लाइव न्यूज़ :

वरोरा-कुरनूल ट्रांसमिशन को 3,370 करोड़ रुपये में खरीदेगी अडाणी ट्रांसमिशन

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) ने शनिवार को कहा कि उसने 3,330 करोड़ रुपये में वरोरा-कुरनूल ट्रांसमिशन लिमिटेड (डब्ल्यूकेटीएल) का अधिग्रहण करने के लिये एस्सेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण उसके हितधारकों के लिये मूल्यवर्धन करने की रणनीति का हिस्सा है। इसी के तहत उसने एस्सेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स के साथ पक्का समझौता किया है।

कंपनी ने कहा कि इसके लिये केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। कर्जदारों की स्वीकृति तथा अन्य आवश्यक मंजूरियां सौदा पूरा करने से पहले प्राप्त कर ली जायेंगी।

उल्लेखनीय है कि अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड पहले से ही देश की सबसे बड़ी निजी विद्युत पारेषण एवं खुदरा वितरण कंपनी है। इस सौदे के बाद कंपनी का नेटवर्क बढ़कर 17,200 सर्किट किलोमीटर तक पहुंच जायेगा।

अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिल सरदाना ने कहा, ‘‘डब्ल्यूकेटीएल का अधिग्रहण एटीएल की अखिल भारतीय उपस्थिति को मजबूत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट