लाइव न्यूज़ :

Adani Group Company Market Capitalization: विपक्ष अदाणी-अदाणी करते रह गया?, गौतम अदाणी की कंपनी का मार्केट कैप 39,000 करोड़ से बढ़कर 15.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 18:59 IST

Adani Group Company Market Capitalization: अदाणी समूह पर कांग्रेस के हालिया हमलों के बावजूद निवेशकों ने मजबूत नतीजों के आधार पर अदाणी के शेयरों में विश्वास जताया।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार में मजबूत वित्तीय और परिचालन नतीजों के दम पर बढ़ा है।सीमेंट कंपनियों- एसीसी और अंबुजा सीमेंट के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।शुद्ध लाभ में क्रमशः लगभग आठ गुना और 37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

 

 

 

Adani Group Company Market Capitalization: उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले अदाणी समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) इस सप्ताह 39,000 करोड़ रुपये से अधिक बढ़कर लगभग 15.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस बीच, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने समूह पर हाल ही में नए हमले किए हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, बंदरगाह से लेकर ऊर्जा तक के कारोबार से जुड़े इस समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण तीन दिन के कारोबार में मजबूत वित्तीय और परिचालन नतीजों के दम पर बढ़ा है।

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने का पूंजीकरण सबसे अधिक 23,268 करोड़ रुपये बढ़ा, जबकि अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड का मूल्यांकन 9,440 करोड़ रुपये बढ़ा। इस बीच, अदाणी पावर लिमिटेड एकमात्र ऐसी कंपनी रही जिसका बाजार पूंजीकरण गिरा है। समूह की अन्य कंपनियों - बिजली पारेषण कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, स्वच्छ ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, शहरी गैस वितरक अदाणी टोटल गैस लिमिटेड, अदाणी विल्मर लिमिटेड, मीडिया फर्म एनडीटीवी और सीमेंट कंपनियों- एसीसी और अंबुजा सीमेंट के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

कांग्रेस ने भाजपा, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और अदाणी समूह पर निशाना साधते हुए कई वीडियो जारी किए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने वीडियो में अदाणी समूह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां “एकाधिकार बचाओ सिंडिकेट” काम कर रहा है।

अदाणी समूह पर कांग्रेस के हालिया हमलों के बावजूद निवेशकों ने मजबूत नतीजों के आधार पर अदाणी के शेयरों में विश्वास जताया। समूह की दो सबसे पुरानी कंपनियों - अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) और अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने शुद्ध लाभ में क्रमशः लगभग आठ गुना और 37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

टॅग्स :गौतम अडानीशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?