लाइव न्यूज़ :

अडाणी गैस का नाम बदल कर अडाणी टोटल गैस रखा जाएगा

By भाषा | Updated: November 26, 2020 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर सिटी गैस वितरण का कारोबार करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी अडाणी गैस लि. अपना नाम बदल कर अडाणी टोटल गैस करेगी।

उद्यमी गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले अडाणी समूह की इस कंपनी का नाम इसमें फ्रांस की पेट्रोलिम कंपनी टोटल की हिस्सेदारी की झलक देगा। इस कंपनी में अडाणी समूह और टोटल दोनों की हिस्सेदारी 37.40 -37.40 प्रतिशत है। बाकी 25.20 प्रतिशत शेयर सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गयी एक सूचना में कहा कि अडाणी गैस अब अडाणी समूह और फ्रांस के टोटल ग्रुप का साझा उद्यम है। नाम में दोनों प्रवर्तकों की झलक दिखने के लिए इसका नाम अडाणी टोटल गैस लि. करने का प्रस्ताव है।

कंपनी ने अपने शेयरधारकों से डाक मत-पत्र के जरिए नाम बदलने और इसके संगठन के ज्ञापन और अनुबंधों में संशोधन की अनुमति मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर