लाइव न्यूज़ :

फिच सल्यूशंस के मुताबिक रिजर्व बैंक पूरे वित्त वर्ष के दौरान ब्याज दरों को यथावत रख सकता है

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल फिच सल्यूशंस का मानना है कि रिजर्व बैंक के एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करने के फैसले से लगता है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान केन्द्रीय बैंक मुख्य नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं करेगा। मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में ब्याज दरों में बदलाव की संभावना नहीं लगती है।

हालांकि, फिच का कहना है कि ‘‘हमें शुरुआत में यह लगा था कि फरवरी में केन्द्रीय बजट की घोषणा के बाद से सरकारी बॉंड प्राप्ति में वृद्धि की गति को थामने के लिये नीतिगत दर में एक और कटौती की जा सकती है।’’

फिच ने एक नोट में कहा है, बहरहाल जी- सैप की घोषणा के बाद रिजर्व बैंक की तरफ से बॉंड खरीद के लिये स्पष्ट दिशानिर्देश दिये जाने से भी यही प्रभाव होगा। हो सकता है कि यह प्रभाव दर में कटौती जितना नहीं हो पर इससे भी बॉंड प्राप्ति में हो रही बढ़त में कुछ अंकुश लगेगा।

रिजर्व बैंक ने सात अप्रैल को घोषित नये वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में बैंकों की रेपो दर को चार प्रतिशत पर स्थिर रखा है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने द्वितीयक बाजार से सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के लिये जी- सैप 1.0 कार्यक्रम की घोषणा की है। यह केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि वह अप्रैल- जून के दौरान एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीदारी करेगा।

फिच सल्यूशंस ने कहा, ‘‘इस स्थिति को देखते हुये हम फिच सल्यूशंस में अपने पिछले पूर्वानुमान को संशोधित करते हुये यह कहते हैं कि रिजर्व बैंक वित्त वर्ष 2021- 22 के दौरान चार प्रतिशत के स्तर पर स्थिर रखेगा। इससे पहले हमने वर्ष के दौरान 0.25 प्रतिशत कटौती का अनुमान व्यक्त किया था।

इसके साथ ही फिच सल्यूशंस चालू वित्त वर्ष के दौरान मुद्रासफीति के अपने अनुमान को भी संशोधित कर औसतन पांच प्रतिशत घोषित करती है जो कि इसके पहले के 4.6 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है। मुद्रास्फीतिक दबाव बढ़ने से ऐसा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर