लाइव न्यूज़ :

Ac cabin in truck: ट्रक केबिन में एयर कंडीशनर अनिवार्य, सरकार ने अधिसूचना जारी की, एक जनवरी, 2025 से लागू, 30 दिनों के भीतर दे सकते हैं सुझाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 20:49 IST

Ac cabin in truck: मसौदा अधिसूचना के तहत एक जनवरी, 2025 से निर्मित श्रेणियों एन2 और एन3 से संबंधित मोटर वाहनों के केबिन में एसी को अनिवार्य किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएन2 और एन3 ट्रक के भार को परिभाषित करते हैं। अधिसूचना जारी होने की ति‍थि से 30 दिनों के भीतर संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे गये हैं।दक्षता में सुधार होगा और उनकी थकान की समस्या का समाधान होगा। 

Ac cabin in truck: सरकार ने ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनर को अनिवार्य करने संबंधी मसौदा अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी। सरकार के इस फैसले से देश में ट्रक चालकों की काम करते समय स्थिति में सुधार होगा। मसौदा अधिसूचना के तहत एक जनवरी, 2025 से निर्मित श्रेणियों एन2 और एन3 से संबंधित मोटर वाहनों के केबिन में एसी को अनिवार्य किया गया है।

एन2 और एन3 ट्रक के भार को परिभाषित करते हैं। दस जुलाई की तारीख वाली अधिसूचना में कहा गया, “एसी से लैस केबिन के प्रदर्शन परीक्षण समय-समय पर संशोधित आईएस 14618: 2022 के अनुसार होगा।” सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी होने की ति‍थि से 30 दिनों के भीतर संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे गये हैं।

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छह जुलाई को घोषणा की थी कि ट्रकों के केबिनों में एसी को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “एन2 और एन3 श्रेणी के ट्रकों के केबिन में एसी को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दी गई।

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में ट्रक चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” गडकरी ने कहा कि यह निर्णय ट्रक चालकों के लिए आरामदायक कामकाजी स्थितियां प्रदान करने में एक मील का पत्थर है। इससे उनकी दक्षता में सुधार होगा और उनकी थकान की समस्या का समाधान होगा। 

टॅग्स :Road Transportnitin gadkari
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतपर्यावरण-अनुकूल परिवहन की ओर बढ़ती दुनिया 

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?