लाइव न्यूज़ :

आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए सुब्रमण्यम स्वामी का फार्मूला- आयकर समाप्त करने, सावधि जमा पर ब्याज दर बढ़ाने, कर्ज सस्ता करने की जरूरत

By भाषा | Updated: August 24, 2019 20:50 IST

सावधि जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर नौ प्रतिशत तथा कर्ज पर ब्याज दर घटाकर नौ प्रतिशत किया जाना चाहिये। स्वामी ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के लिये बहुत कुछ किये जाने की जरूरत है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये आयकर समाप्त करने, सावधि जमा पर ब्याज दर बढ़ाने तथा कर्ज पर ब्याज दर कम करने की शनिवार को वकालत की। स्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो मुख्य मुद्दा है वह आयकर को समाप्त करना है। 

सावधि जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर नौ प्रतिशत तथा कर्ज पर ब्याज दर घटाकर नौ प्रतिशत किया जाना चाहिये। यदि ये तीन कदम उठाये जायें, चीजें सुधरने लगेंगी।’’ उन्होंने कहा कि अगले महीने उनकी नयी पुस्तक आने वाली है जिसमें आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों के बारे में सुझाव दिया जाएगा। 

स्वामी ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के लिये बहुत कुछ किये जाने की जरूरत है। पांच सितंबर को मेरी नयी पुस्तक आ रही है, उसमें मैंने उन चीजों का जिक्र किया है जिन्हें किये जाने की जरूरत है।’’ स्वामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उठाये गये कदमों से आर्थिक वृद्धि में सुधार की संभावना के बारे में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक