लाइव न्यूज़ :

नायका के आईपीओ को अंतिम दिन 81.78 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर नायका के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को निर्गम के अंतिम दिन 81.78 गुना अभिदान मिला। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लि. सौंदर्य और वेलनेस उत्पाद ऑनलाइन बिक्री मंच नायका का परिचालन करती है। कंपनी के आईपीओ में संस्थागत निवेशकों ने जबर्दस्त रुचि दिखाई है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 5,352 करोड़ रुपये के 2,54,85,479 शेयरों के आईपीओ के लिए कुल 2,16,59,47,080 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) के खंड को 91.18 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 112.02 गुना तथा खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी में 12.24 गुना अभिदान मिला। बृहस्पतिवार को पहले दिन ही आईपीओ को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के आईपीओ के तहत 630 करोड़ रुपये के नए शेयरों की पेशकश की गई है। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 4,19,72,660 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,058-1,125 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

कंपनी ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 2,396 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?