लाइव न्यूज़ :

5 साल में 20000 नौकरी?, पीडब्ल्यूसी इंडिया ने की घोषणा, कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 50,000

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 18:57 IST

पीडब्ल्यूसी इंडिया ने अपने 'विजन 2030' की घोषणा करते हुए कहा कि उसका अगले पांच वर्षों में राजस्व में तीन गुना वृद्धि का लक्ष्य है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच प्रतिशत से अधिक राजस्व निवेश करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।साइबर सुरक्षा जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।कार्यबल को 50 हजार तक बढ़ाकर अपने लक्ष्य को हासिल करना है।

नई दिल्लीः पीडब्ल्यूसी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह अगले पांच वर्षों में 20,000 अतिरिक्त नौकरियां सृजित करने की योजना बना रही है। इसके साथ कंपनी के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 50,000 हो जाएगी। पीडब्ल्यूसी इंडिया ने अपने 'विजन 2030' की घोषणा करते हुए कहा कि उसका अगले पांच वर्षों में राजस्व में तीन गुना वृद्धि का लक्ष्य है।

कंपनी ने प्रौद्योगिकी, नवाचार और क्षमता निर्माण में सालाना पांच प्रतिशत से अधिक राजस्व निवेश करने की प्रतिबद्धता भी जताई है। परामर्श क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह डिजिटल परिवर्तन, पर्यावरण अनुकूल उपायों, जोखिम और नियामक, क्लाउड और साइबर सुरक्षा जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।

पीडब्ल्यूसी के मुताबिक, ''अगले पांच वर्ष भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। विजन 2030 इस राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के अनुरूप है और यह भारत की वृद्धि को समर्थन देने का एक रणनीतिक मसौदा है।'' पीडब्ल्यूसी इंडिया का लक्ष्य प्रौद्योगिकी, एआई-आधारित आपूर्ति और नए बाजार अवसरों में निवेश करके तथा अपने कार्यबल को 50 हजार तक बढ़ाकर अपने लक्ष्य को हासिल करना है।

टॅग्स :नौकरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?