2000 Note Last Date: आज के बाद भी बदले जाएंगे 2000 के नोट, आरबीआई ने नई डेट की घोषणा की, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 30, 2023 05:12 PM2023-09-30T17:12:27+5:302023-09-30T17:31:37+5:30

2000 Note Last Date: आरबीआई ने कहा कि लगभग 3.42 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट, जो इस मूल्यवर्ग में प्रचलित मुद्रा का 96 प्रतिशत है, मई से 29 सितंबर तक बैंकों में वापस आए हैं।

2000 Note Last Date deposit/exchange of Rs 2000 banknotes until October 07, 2023 Reserve Bank of India decided to extend current arrangement | 2000 Note Last Date: आज के बाद भी बदले जाएंगे 2000 के नोट, आरबीआई ने नई डेट की घोषणा की, जानें

file photo

Highlightsजमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने का अनुरोध किया था।वर्तमान व्यवस्था को 07 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को घोषणा कर दी।

2000 Note Last Date: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को बड़ी राहत दी है। 2000 रुपये का नोट 7 अक्टूबर तक जमा कर सकेंगे। आरबीआई ने कहा कि समीक्षा के आधार पर फैसला किया गया। बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने की वर्तमान व्यवस्था को 07 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट वापस लेने की तारीख सात अक्टूबर तक बढ़ाई। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जनता इस तारीख तक बैंक नोट जमा कर सकती है या बदल सकती है। लगभग 3.42 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट, जो इस मूल्यवर्ग में प्रचलित मुद्रा का 96 प्रतिशत है, मई से 29 सितंबर तक बैंकों में वापस आए हैं।

आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 30 सितंबर, 2023 तक ₹2000 के बैंक नोटों के लिए जमा/ विनिमय सुविधा प्रदान करने की सलाह दी गई थी। विनिमय सुविधा आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों (आरओ) में भी उपलब्ध कराई गई थी।

बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 19 मई, 2023 तक प्रचलन में मौजूद ₹2000 बैंक नोटों के कुल मूल्य ₹3.56 लाख करोड़ में से ₹3.42 लाख करोड़ वापस प्राप्त हो गए हैं और केवल ₹0.14 लाख करोड़ ही प्रचलन में हैं। 29 सितंबर, 2023 को कारोबार बंद हुआ। इस प्रकार 19 मई, 2023 तक प्रचलन में मौजूद ₹2000 के बैंकनोटों में से 96% वापस आ गए हैं।

08 अक्टूबर 2023 से प्रभावी ₹2000 के बैंक नोटों को शाखाओं में जमा/विनिमय बंद कर दिया जाएगा। एक बार में ₹20,000/- की सीमा तक ₹2000 के बैंक नोटों का आदान-प्रदान जारी रखा जा सकता है। 2000 के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। जनता को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के ₹2000 के बैंक नोट जमा/बदलें।

गौरतलब है कि 31 मार्च, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.62 लाख करोड़ रुपये था, जो 19 मई 2023 को इन्हें वापस लिए जाने की घोषणा के समय घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये हो गया था। आरबीआई ने लोगों से 2,000 हजार रुपये के नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने का अनुरोध किया था।

Web Title: 2000 Note Last Date deposit/exchange of Rs 2000 banknotes until October 07, 2023 Reserve Bank of India decided to extend current arrangement

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे