चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे: मंडाविया

By भाषा | Published: February 10, 2021 12:18 PM2021-02-10T12:18:20+5:302021-02-10T12:18:20+5:30

18 Indian sailors stranded in China will return to India on 14 February: Mandavia | चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे: मंडाविया

चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे: मंडाविया

नयी दिल्ली, 10 फरवरी केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक 14 फरवरी को भारत लौटेंगे।

यह दल बुधवार को जापान से रवाना होगा और भारत पहुंचने पर अपने परिवारों से फिर मिल सकेगा।

बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने पीटीआई-भाखा को बताया, ‘‘चीन में फंसे एमवी अनास्तासिया पर सवार हमारे 18 नाविक भारत आ रहे हैं। चालक दल आज जापान से रवाना होगा और 14 फरवरी को भारत पहुंचेगा।’’

मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे।

मांडविया ने प्रत्यावर्तन की व्यवस्था के लिए चीन में भारतीय दूतावास और मेडिटेरियन शिप कंपनी के प्रयासों की सराहना की।

एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक जहाज एमवी अनास्तासिया सितंबर 2020 में चीन के तट पर फंस गया था।

इससे पहले एक अन्य मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद के 23 नाविक भी चीन में फंस गए थे, जो 14 जनवरी को भारत पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 18 Indian sailors stranded in China will return to India on 14 February: Mandavia

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे