लाइव न्यूज़ :

ईएसआईसी योजना से अक्टूबर में 12.19 लाख नए सदस्य जुड़े

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना से अक्टूबर 2021 में 12.19 लाख नए सदस्य जुड़े। ये आंकड़े देश में संगठित क्षेत्र में रोजगार के परिदृश्य को दर्शाते हैं। इससे पिछले महीने यानी सितंबर में इस योजना से 13.57 लाख नए सदस्य जुड़े थे।

ताजा आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी रिपोर्ट का हिस्सा है।

इस संबंध में शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ईएसआईसी से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या अप्रैल में 10.78 लाख, मई में 8.91 लाख, जून में 10.68 लाख, जुलाई में 13.40 लाख और इस साल अगस्त में 13.47 लाख थी।

वही जून, जुलाई और अगस्त के आंकड़े इस साल अप्रैल के मध्य में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बाद राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बाद वृद्धि दर्शाते हैं।

एनएसओ की रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष यानी 2020-21 में ईएसआईसी से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या करीब 1.15 करोड़ थी। वही 2019-20 में यह आंकड़ा 1.51 करोड़ तथा 2018-19 में 1.49 करोड़ था।

सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान ईएसआईसी योजना से 83.35 लाख नए अंशधारक जुड़े। वही सितंबर, 2017 से अक्टूबर 2021 की अवधि में ईएसआईसी से 5.82 करोड़ नए सदस्य जुड़े हैं।

यह रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना के नए अंशधारकों से संबंधित रोजगार के आंकड़ों पर आधारित है।

रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की योजना से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या अक्टूबर में 12.73 लाख रही जो सितंबर 2021 में 13.97 लाख थी।

ईपीएफओ की योजना से सितंबर 2017 से लेकर अक्टूबर 2021 के दौरान सकल रूप से करीब 4.79 करोड़ अंशधारक जुड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट