लाइव न्यूज़ :

वीडियोकॉन, जेमिनी कम्युनिकेशन समेत 11 कंपनियां 3 सितंबर से प्रतिबंधित श्रेणी में

By भाषा | Updated: August 28, 2018 09:58 IST

एनएसई इनमें से तीन शेयरों-वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज, जेमिनी कम्युनिकेशन, और बिलपावर को जेड श्रेणी में डालेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त: सूचीबद्धता के नियमों को पूरा करने में विफल रहने पर वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज और जेमिनी कम्युनिकेशन समेत 11 कंपनियों को तीन सितंबर से प्रतिबंधित-खरीद फरोख्त वाले शेयरों की श्रेणी में डाला जायेगा। बंबई शेयर बाजार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अलग-अलग नोटिस में कहा कि पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स, एमटेक आटो और पांच अन्य कंपनियां भी खुलासा नियमों का अनुपालन करने में नाकाम रही है। ये कंपनियां पहले से ही अन्य नियमों के उल्लंघन में प्रतिबंधित कारोबार या जेड श्रेणी में हैं। यह कदम बाजार सुरक्षा और निवेशकों के हितों की रक्षा के लिये उठाया गया कदम है।बीएसई ने कुल 11 शेयरों- बिलपावर, काल्स रिफाइनरीज, सिटीजन यार्न्स, जेमिनी कम्युनिकेशन, ग्रैंडमा ट्रेडिंग एंड एजेंसीज, ज्योति ओवरसीज, केजीएन इंटरप्राइजेज, केजीएन इंडस्ट्रीज, लायला टेक्सटाइल एंड ट्रेडर्स, ओमेगा एजी-सीड्स पंजाब और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज- को जेड समूह में स्थानांतरित करेगा। एनएसई इनमें से तीन शेयरों-वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज, जेमिनी कम्युनिकेशन, और बिलपावर को जेड श्रेणी में डालेगा। इस श्रेणी में सट्टेबाजी के आधार पर कारोबार करने की इजाजत नहीं होती और शेयरों की आपूर्ति और भुगतान आवश्यक होता है।शेयर बाजारों के मुताबिक, ये 11 कंपनियां लगातार दो तिमाही- मार्च और जून- में शेयरधारित पैटर्न रिपोर्ट जमा नहीं की है। यह सेबी के सूचीबद्धता दायित्व और डिसक्लोजर्स आवश्यकताओं (एलओडीआर) के नियमों का उल्लंघन है।

टॅग्स :वीडियोकानमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतPNB Fraud: मुंबई कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, 55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले कोर्ट सख्त

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?