लाइव न्यूज़ :

100, 10 और 5 रुपये के पुराने नोट अब होंगे चलन से बाहर, तैयारी में जुटा आरबीआई!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2021 15:19 IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अब पुराने नोटों को वापस लेने की योजना बना रहा है। इसके अंतर्गत 100, 10 और 5 रुपये के पुराने सीरीज के नोट हैं...

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई उठाने जा रहा बड़ा कदम।100, 10 और 5 रुपये के पुराने नोटों को वापस लेने की योजना।अगले 2-3 महीनों में इन नोंटों को लिया जा सकता है वापस।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश ने शुक्रवार को कहा कि सेंट्रल बैंक मार्च या अप्रैल तक 100, 10 और 5 रुपये के नोटों की पुरानी सीरीज को वापस लेने की योजना बना रहा है।

100, 10 और 5 रुपये के पुराने नोट होंगे चलन से बाहर

बी महेश ने कहा कि 100 रुपये, 10 रुपये और 5 रुपये के पुराने करेंसी नोट अंततः चलन से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि आरबीआई की मार्च-अप्रैल तक इन्हें वापस लेने की योजना है।

असिस्टेंट जनरल मैनेजर ने यह बयान नेत्रावती हॉल में डिस्ट्रिक्ट लीड बैंक द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सुरक्षा समिति (DLSC) और जिला स्तरीय मुद्रा प्रबंधन समिति (DLMC) की बैठक में दिया।

10 रुपये के सिक्के को लेकर लोगों के बीच कई गलतफहमियां हैं, जो आरबीआई के लिए सिरदर्द बन चुकी है।

आरबीआई के लिए परेशानी बने 10 रुपये के सिक्के

बी महेश ने बताया कि 10 रुपये के सिक्के की शुरुआत के 15 साल बाद भी ट्रेडर्स और बिजनेसमैन ने इन सिक्कों को स्वीकार नहीं किया है, जो बैंकों और आरबीआई के लिए समस्या बन गई है।

उन्होंने कहा, "बैंकों द्वारा लोगों को सिक्के की वैधता के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों से अवगत कराना चाहिए। इसके साथ ही बैंक को जनता के बीच 10 रुपये के सिक्के को आगे बढ़ाने के तरीके खोजने चाहिए।"

आरबीआई ने 2019 में जारी किए थे 100 के नए नोट

2019 में आरबीआई ने 100 रुपये के नए नोट लैवेंडर रंग में जारी किए थे, जिस पर गुजरात राज्य के पाटण में सरस्वती नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध बावड़ी रानी की वाव का चित्र छपा है।

आरबीआई ने 100 रुपये के इन नोट को कुछ साल पहले जारी किया था।

केंद्रीय बैंक ने नए 100 रुपये के नोट जारी करने की घोषणा करते हुए कहा, "पहले जारी किए गए सभी 100 रुपये के नोट भी कानूनी निविदा के रूप में जारी रहेंगे।" इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद 2,000 रुपये के अलावा 200 रुपये के नोट जारी किए थे।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)बैंकिंगबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार