लाइव न्यूज़ :

एक दिन बाद ही सोशल मीडिया पर वापस लौटीं जायरा वसीम, अकाउंट डिएक्टिवेट करने के पीछे बताई ये बड़ी वजह

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 13:52 IST

एक्टिंग से अलविदा कहने के बाद भी जायरा वसीम सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किया गया उनका एक पोस्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटिड्डी दल के हमलों को लेकर पवित्र कुरान से जुड़ा एक ट्वीट करने पर जायरा को ट्रोल किया गया। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए जायरा ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों अपना अकाउंट डिएक्टिवेट किया था।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम ने बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी थी। जायरा वसीम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि यह आने वाले समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहेगी। लेकिन उन्होंने अचानक एक्टिंग छोड़कर सभी को हैरान कर दिया। 

टिड्डी दल के हमलों को लेकर पवित्र कुरान से जुड़ा एक ट्वीट करने पर जायरा को ट्रोल किया गया। जिसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था। लेकिन एक दिन बाद ही वापस वो सोशल मीडिया पर वापस लौट आई हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को अकाउंट डिएक्टिवेट करने की वजह भी बताई है। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए जायरा ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों अपना अकाउंट डिएक्टिवेट किया था। 

जायरा ने कहा, 'क्योंकि मैं एक इंसान हूं अन्य लोगों की तरह... जिसे उस वक्त हर किसी से ब्रैक लेने की इजाजत है जब मेरे दिमाग या आसपास में होने वाला शोर चरम पहुंच जाता है।' सोशल मीडिया पर उनकी वापसी के बाद फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल 27 मई को जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए लिखा था कि टिड्डियों का कहर और अन्य आपदाएं जो भी हाल फिलहाल में देखने को मिली हैं।

 जायरा ने लिखा था कि जायरा ने लिखा, “इसलिए हमने उन पर बाढ़ भेजे, और टिड्डे भेजे, और भेजे जूएँ-चीलड़, और मेंढक भेजे, खून भेजा: ये वैसी चेतावनियाँ हैं जो स्वविश्लेषित हैं: लेकिन वो सब अपने अज्ञान में गहरे डूबे हुए थे- वैसे लोग जो पापी हैं।”

टॅग्स :ज़ायरा वसीमबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!