युवराज सिंह के संन्यास पर बॉलीवुड भी हुआ भावुक, इन सितारों ने ट्वीट कर कहा-'शुक्रिया...'

By मेघना वर्मा | Published: June 10, 2019 05:43 PM2019-06-10T17:43:15+5:302019-06-10T17:43:15+5:30

युवराज खुद अपना संन्यास की घोषणा करते हुए इमोशनल हो गए। उनके फैंस भी उनके संन्यास की खबर सुनकर भावुक हो गए। युवराज की बैटिंग ने कई लोगों को उनके कुछ यादगार लम्हें दिए हैं।

yuvraj singh retirement form international cricket reaction of bollywood anushka sharma angad bedi | युवराज सिंह के संन्यास पर बॉलीवुड भी हुआ भावुक, इन सितारों ने ट्वीट कर कहा-'शुक्रिया...'

युवराज सिंह के संन्यास पर बॉलीवुड भी हुआ भावुक, इन सितारों ने ट्वीट कर कहा-'शुक्रिया...'

भारतीय क्रिकेट में अपनी बैटिंग से जादू चला देने वाले युवराज सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। युवी के फैंस के लिए आज का दिन ना भूलने वाला कहा जा सकता है। उनका यूं रिटायरमेंट का ऐलान करना सभी को चौंका गया है। युवी केवल क्रिकेट की दुनिया में भी नहीं चमके बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी वह काफी फेमस रहे। यही कारण है कि बॉलीवुड सितारे भी उनके इस फैसले पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 

युवराज खुद अपना संन्यास की घोषणा करते हुए इमोशनल हो गए। उनके फैंस भी उनके संन्यास की खबर सुनकर भावुक हो गए। युवराज की बैटिंग ने कई लोगों को उनके कुछ यादगार लम्हें दिए हैं। इनमें सिर्फ आम नागरिक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। 

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उनके रिटायरमेंट पर ट्वीट किया है। अनुष्का ने ट्वीट करके लिखा, यादें देने के लिए शुक्रिया युवराज सिंह। आप योद्धा रहे हैं और बहुत सारे लोगों की प्रेरणा रहे हैं। जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं।



 

वहीं एक्ट्रसे हुमा कुरेशी भी खुद को ट्वीट करने से रोक नहीं पाईं। हुमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यादें देने के लिए शुक्रिया युवराज सिंह। तुम हमेशा मेरे पसंदीदा रहोगे। खूब सारा प्यार और आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।'



 

पिंक फिल्म से लोगों पर एक्टिंग का जादू चलाने वाले अंगद बेदी ने भी ट्वीट किया लिखा, 'इंडियन क्रिकेट में अपना योगदान देने के लिए शुक्रिया। एक सच्चा योद्धा...इतनी यादों के लिए शुक्रिया।'



 



 

आसिफ शेख ने लिखा, 'ये इंडिया के लिए दुख की बात है गिरिश कर्नाड का निधन हुआ और युवराज सिंह ने अपना रिटायरमेंट घोषिक किया।'



 

Web Title: yuvraj singh retirement form international cricket reaction of bollywood anushka sharma angad bedi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे