लाइव न्यूज़ :

ब्रेकअप के सालों बाद उदय चोपड़ा को लेकर नरगिस फाखरी ने किया खुलासा, बोली अब मुझे अफसोस है

By वैशाली कुमारी | Updated: September 12, 2021 16:07 IST

हालिया इंटरव्यू में नरगिस ने कहा कि उन्हें मीडिया और उनके फैन्स से अपने रिश्ते को छिपाने के लिए कहा गया था और अब उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने उस वक्त ऐसा क्यों किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनरगिस फाखरी ने बताया कि उदय और मैंने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया2014 में ही उदय और नरगिस फाकरी के रिश्ते के चर्चे होने लगी थी

कभी कभी किसी चीज को ना करने का पछतावा जिंदगी भर रह जाता है, लेकिन फिर भी उसको कबूल करने से बोझ कम हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ नरगिस फाकरी के साथ जिन्होंने अपने ब्रेकअप के कई साल बाद खुलासा किया की उन्होंने उदय चोपड़ा को डेट किया था।

हालिया इंटरव्यू में नरगिस ने कहा कि उन्हें मीडिया और उनके फैन्स से अपने रिश्ते को छिपाने के लिए कहा गया था और अब उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने उस वक्त ऐसा क्यों किया था।

नरगिस फाखरी ने बताया कि उदय और मैंने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। उदय  मुझे इंडिया में मिले, वो सबसे खूबसूरत इंसान थे, वो एक शानदार व्यक्तित्व के मालिक थे जिनके सीने में एक खूबसूरत दिल था। लेकिन लोगों से मुझे अपने रिश्ते को छुपाने लिए कहा था, जिसका की अब अफसोस है। 

 2014 में ही उदय और नरगिस फाकरी के रिश्ते के चर्चे होने लगी थी, लेकिन उदय और नरगिस ने कभी खुलकर इसका जवाब नहीं दिया और हमेशा बात को टालते रहे। उदय के बारे में नरगिस ने कहा कि अब भले ही उदय से मेरा रिश्ता नहीं है मगर वे हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो ब्रेकअप के तुरंत बाद नरगिस न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गई थीं। इसके बाद कयास लगने लगे थे कि  उनका दिल टूट गया इसलिए वो इंडिया से चली गई लेकिन उनके प्रवक्ता ने इन सभी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि, वो अपनी तबीयत की वजह से यहां से गई हैं। हाल ही में नरगिस जस्टिन सैंटोस को डेट कर रही थीं, लेकिन अब वे दोनों अलग हो चुके हैं।

2011 की फिल्म रॉकस्टार के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली नरगिस को मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो, अजहर और हाउसफुल 3 में उनके काम के लिए जाना जाता है। जबकि उदय चोपड़ा ने अपने भाई आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें के साथ अपनी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ धूम की सभी सीरीज में काम किया। उदय को मोहब्बतें और धूम में उनके किरदार से प्रसिद्धि मिली थी। जिसके बाद वो इक्का दुक्का फिल्मों में ही नजर आएं।

टॅग्स :नरगिस फाकरीउदय चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!