लाइव न्यूज़ :

उरी डायरेक्टर आदित्य धर के साथ यामी गौतम ने की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2021 19:11 IST

बॉलीबुड अभिनेत्री यामी गौतम ने शादी कर ली। गौतम ने शादी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के निदेशक आदित्य धर से की। फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशादी समारोह में केवल करीबी परिवार के सदस्य ही शरीक हुए।यामी ने शादी के लिए लाल रंग की साड़ी पहनी।आदित्य ने इस मौके पर हाथी दांत की शेरवानी पहनी।

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर से शादी कर ली। इस कपल ने अपने वेडिंग सेरेमनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फैंस को सरप्राइज दिया हैं। फैंस भी हैरान रह गए।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, यामी और आदित्य की शादी समारोह में केवल करीबी परिवार के सदस्य ही शरीक हुए। यामी ने शादी के लिए लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं आदित्य ने इस मौके पर हाथी दांत की शेरवानी पहनी थी।

फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "तुम्हारी रोशनी में, मैं प्यार करना सीखता हूं- रूमी। अपने परिवार के आशीर्वाद से आज हम एक अंतरंग विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए हैं। बहुत ही निजी लोग होने के नाते, हमने इस खुशी के अवसर को अपने परिवार के साथ मनाया। जैसे ही हम प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करते हैं, हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। लव, यामी और आदित्य।”

अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उन्होंने एक निजी समारोह में एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया है। गौतम (32) और धर (38) ने 2019 में आई सफल फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में साथ काम किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडलों पर बयान जारी कर यह समाचार साझा किया।

उन्होंने शादी समारोह की तस्वीर भी साझा की है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर मे जन्मीं और चंडीगढ़ में पली-बढ़ीं यामी गौतम आने वाली फिल्म ‘दसवी’ में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। दिल्ली के रहने वाले धर इस समय ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ पर काम कर रहे हैं और इसमें उनके साथ ‘उरी’ में काम कर चुके विक्की कौशल भी होंगे।

टॅग्स :यामी गौतमउरी : द सर्जिकल स्ट्राइकमुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच