जानिए मुंबई के उस पूर्व पुलिस अधिकारी राकेश मारिया के बारे में जिनपर रोहित शेट्टी फिल्म बनाने जा रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2022 08:30 AM2022-05-02T08:30:34+5:302022-05-02T08:49:31+5:30

रोहित शेट्टी ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी की बहादुर व निडर यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

who is Rakesh Maria rohit Shetty to bring Mumbai top cop story on-screen | जानिए मुंबई के उस पूर्व पुलिस अधिकारी राकेश मारिया के बारे में जिनपर रोहित शेट्टी फिल्म बनाने जा रहे

जानिए मुंबई के उस पूर्व पुलिस अधिकारी राकेश मारिया के बारे में जिनपर रोहित शेट्टी फिल्म बनाने जा रहे

Highlightsराकेश मारिया 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं राकेश मारिया बतौर पुलिस उपायुक्त 1993 के मुंबई सिलसिलेवार धमाकों के मामले को सुलझाया था

मुंबईः फिल्मकार रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने शनिवार को संयुक्त रूप से एलान किया कि वे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के जीवन पर आधारित फिल्म (बायोपिक) का निर्माण करने वाले हैं। आगामी फीचर फिल्म मारिया और उनके जीवन के अनुभवों पर आधारित होगी।

रोहित शेट्टी ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी की बहादुर व निडर यात्रा को पर्दे पर लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के कलाकार, निर्देशक और शीर्षक को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। वहीं, अपनी बायोपिक पर टिप्पणी करते हुए राकेश मारिया ने कहा कि “मेरी जीवन यात्रा को फिर से जीना रोमांचक है, खासकर तब जब इसे रोहित शेट्टी जैसे शानदार निर्देशक द्वारा निर्देशित किया जा रहा हो।’’

कौन है राकेश मारिया

मारिया (1981 बैच के आईपीएस अधिकारी) ने बतौर पुलिस उपायुक्त (यातायात) 1993 के मुंबई सिलसिलेवार धमाकों के मामले को सुलझाया था। इसके बाद वह मुंबई पुलिस के डीसीपी (अपराध) और फिर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के पद पर नियुक्त हुए। वह 2014 में मुंबई के पुलिस आयुक्त और 2015 में होम गार्ड के महानिदेशक नियुक्त हुए और 2017 में सेवानिवृत्त हुए।

अपने कार्यकाल के दौरान मारिया ने 2003 गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बाजार दोहरे विस्फोट मामले को भी सुलझाया। उन्हें 2008 में 26/11 के मुंबई हमलों की जांच की जिम्मेदारी भी दी गई थी और जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब से पूछताछ की गई थी।

 

Web Title: who is Rakesh Maria rohit Shetty to bring Mumbai top cop story on-screen

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे