लाइव न्यूज़ :

जब अपने प्यार को साबित करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, मोना ने किया था इस बात का खुलासा

By वैशाली कुमारी | Updated: August 13, 2021 13:34 IST

मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी थी और यकीन दिलाया था कि उनके और बोनी के बीच कोई अफेयर नहीं चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे80 के दशक में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर कि चर्चाएं बालीवुड में चारों ओर फैली हुई थीमिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी थी

बॉलीवुड की 'चांदनी' और लोगों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी को सिनेमा जगत में पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। वहीं यह अभीनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों मे रहीं है। 80 के दशक में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर कि चर्चाएं बालीवुड में चारों ओर फैली हुई थी।

श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती एक दूसरे के प्यार में इतने पागल थे कि एक समय ऐसा था, जब मिथुन चक्रवर्ती को खुश करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। वहीं इस बात का खुलासा बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

बता दें कि एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में मोना ने कहा था कि मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी थी और यकीन दिलाया था कि उनके और बोनी के बीच कोई अफेयर नहीं चल रहा है।

उस दौरान श्रीदेवी बोनी कपूर की फिल्मों में काम करती थीं, लेकिन बोनी कपूर उन्हें सचमुच प्यार करने लगे थे। बोनी श्रीदेवी के करीब रहने का बहाना ढूढ़ते थे और इस वजह से वो श्रीदेवी की मां के भी बेहद करीब थे। कहा जाता है कि इसी बात को लेकर मिथुन और श्रीदेवी के बीच बहस हुई थी। 

लेकिन बाद में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली। बोनी कपूर भी पहले शादीशुदा थे लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक दे दिया और दोबारा घर बसा लिया। 1996 में श्रीदेवी ने बोनी से शादी की और फिर उन्होंने जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर को जन्म दिया। बोनी की पहली पत्नी से अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। 

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!