लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'क्या कहना' के सेट पर प्रीति जिंटा से शुरू हो गया था सैफ अली खान का अफेयर, फिर एक्स पत्नी अमृता सिंह ने गुस्से में आकर...

By अमित कुमार | Updated: November 17, 2020 09:56 IST

सैफ अली खान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है। प्रीति जिंटा से लेकर दीपिका पादुकोण तक से सैफ की अफेयर की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसैफ अली खान भी एक इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हुए झगड़े की वजह से उनका तलाक हुआ था।करीना कपूर से पहले सैफ अली खान का नाम प्रीति जिंटा से जोड़ा गया था। सैफ की जिंदगी और लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमेशा से ही अपने फिल्मों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सैफ ने साल 2012 में खुद से 20 साल छोटी करीना कपूर से लव मैरिज की थी। करीना सैफ अली खान से एक फिल्म शूट के दौरान क्लोज आईं थी और इसके बाद इन दोनों की लव स्टोरी के चर्चे हर जगह होने लगी थी। सैफ की जिंदगी और लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 

करीना कपूर से पहले सैफ अली खान का नाम प्रीति जिंटा से जोड़ा गया था। प्रीति जिंटा और सैफ अली खान फिल्म क्या कहना के सेट पर एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। जब इस बात की जानकारी सैफ की पत्नी जिनसे अब तलाक हो चुका है अमृता सिंह को पता चली तो उन्होंने गुस्से में आकर सैफ के सिर पर पैन मार दिया था। कहा तो यह भी जाता है कि प्रीति जिंटा के कारण ही सैफ और अमृता का तलाक हुआ था। 

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ था सैफ अली खान का तलाक

खुद सैफ अली खान भी एक इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हुए झगड़े की वजह से दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के एक साल बाद साल 2005 में दिए एक इंटरवयू में सैफ ने कहा था कि तलाक के बाद से मैं अपने बच्चों से नहीं मिला हूं। बार-बार मुझे मेरी औकात याद दिलाई जाती है। बुरा व्यवहार, ताने और गालियां, ये सब मैंने बर्दाश्त किया है। तलाक के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।

करीना को भी नहीं पसंद सैफ का किसी लड़की से बात करना

सैफ अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाली करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी। करीब एक दशक पहले फिल्म 'कुर्बान' के प्रमोशन के समय सैफ और करीना से पूछा गया था कि दोनों में कौन ज्यादा पजेसिव है? इस सवाल पर सैफ ने बताया था कि दोनों एक-दूसरे के लिए बराबर से ही पजेसिव हैं। वहीं करीना ने बताया था कि अगर सैफ से कोई सुंदर लड़की बात करती है तो उन्हें जलन होती है।

फिर नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगे सैफ अली खान

सैफ अली खान ने हाल ही में कहा है कि ‘डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म’ कलाकारों को "समतावादी" माहौल प्रदान करते हैं जहां सबको एक समान माना जाता है।खान 2018 में नेटफ्लिक्स की सीरीज "सेक्रेड गेम्स" के साथ डिजिटल माध्यम में सबसे पहले कदम रखने वाले मुख्यधारा के बॉलीवुड सितारों में से एक हैं। सैफ ने कहा कि चूंकि ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म’ दर्शकों की संख्या प्रदान नहीं करते हैं, यह लोगों को फिल्म या सीरीज की पूरी तरह से उसकी योग्यता के आधार पर पहचान करने में मदद करता है।

टॅग्स :सैफ अली खानप्रीति जिंटाकरीना कपूरअमृता सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!