जब अनुष्का शर्मा से फ्लर्ट कर रहे फैन पर फूटा था रणवीर सिंह का गुस्सा, दे डाली थी नाक तोड़ने की धमकी

By अमित कुमार | Published: May 3, 2020 04:31 PM2020-05-03T16:31:40+5:302020-05-03T16:42:51+5:30

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस अक्सर ऑन स्क्रीन देखना पसंद करते हैं। सालों पहले दोनों की अफेयर की खबरों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरा था।

When Ranveer Singh Lost His Cool On A Fan Flirting With Anushka Sharma | जब अनुष्का शर्मा से फ्लर्ट कर रहे फैन पर फूटा था रणवीर सिंह का गुस्सा, दे डाली थी नाक तोड़ने की धमकी

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsरणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आई थी। इन दोनों ही कलाकारों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया।करियर के शुरुआती दौर में दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब तुल पकड़ी थी। दोनों हर जगह एक साथ स्पॉट किए जाते थे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लॉकडाउन के कारण अपना सारा समय वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आई थी। इन दोनों ही कलाकारों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। आज भी इन दोनों की दोस्ती बरकरार है। 

करियर के शुरुआती दौर में दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब तुल पकड़ी थी। दोनों हर जगह एक साथ स्पॉट किए जाते थे। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हिट रही थी। इन दोनों को देखकर अक्सर इनकी लव लाइफ से जुड़ी सवालों का सामना करना पड़ता था। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशन का कभी सीधे तौर पर खुलासा नहीं किया और ना ही ब्रेकअप पर कुछ बोले। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह एक बार अनुष्का से फ्लर्ट कर रहे एक फैन पर गुस्सा हो गए थे। रणवीर ने कहा- 'अपनी जुबान संभालो. वो मेरी गर्लफ्रेंड है. तुम्हारी नाक तोड़ दूंगा।'  रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने बैंड बाजा बारात, लेडीज वर्सेज रिकी बहल, दिल धड़कने दो जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। 

आने वाले दिनों में फैंस इनकी जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना चाहेगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। ऐसे में डायरेक्टर भी इन दोनों को कास्ट करने के लिए कोशिश करते रहते हैं। 

Web Title: When Ranveer Singh Lost His Cool On A Fan Flirting With Anushka Sharma

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे