लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब कपिल की इस हरकत पर झाड़ू लेकर उन्हें मारने पहुंचीं थीं शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: August 23, 2020 10:01 IST

कपिल अपनी बातों से अक्सर फैंस को गुदगुदाने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कपिल शर्मा और करण जौहर लड़कियों को लेकर बात कर रहे होते हैं। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर फराह खान, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी तक कपिल की बात से असहमत नजर आती हैं।अक्सर लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा की कॉमेडी को देखने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। लॉकडाउन के बाद एक बार फिर कपिल शर्मा शो का दोबारा प्रसारण शुरू किया जा चुका है। शो के नए एपिसोड को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। अपने मजाकिया अंदाज से अक्सर लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कपिल शर्मा और करण जौहर लड़कियों को लेकर बात कर रहे होते हैं। इन दोनों के बीच इस बात पर बहस चल रही होती है कि फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक योगदान लड़कों का है या लड़कियों का। कपिल शर्मा हर बात में लड़कों की तारीफ करते हैं और बताते हैं कि सिनेमा की जान मर्द ही होते हैं। कपिल की यह बात फंक्शन में मौजूद कुछ एक्ट्रेसेस को पसंद नहीं आई।

कपिल की बातों से निराश नजर आईं एक्ट्रेसेस

सोनाक्षी सिन्हा से लेकर फराह खान, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी तक कपिल की बात से असहमत नजर आती हैं। इतना ही नहीं प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी तो स्टेज पर कपिल की पिटाई करने तक पहुंच गई थीं। एक्ट्रेस को गुस्से में कपिल की ओर आते देख उनके साथ खड़े करण जौहर वहां से पीछे की तरफ चले जाते हैं। इसके बाद कपिल शिल्पा और प्रीति से मांगते हैं। 

मजाकिया अंदाज में शूट किया गया वीडियो

दरअसल, यह घटनाएं लोगों के चेहरे पर हंसी लाने के लिए मजाकिया अंदाज में शूट किया गया था। कपिल एक्ट्रेसेस के हाथों से झाड़ू वापस लेकर फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान की तारीफ करते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच कपिल का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। कपिल और करण अपनी बातों से शो को मजेदार बनाने की कोशिश कर रहे होते हैं। 

टॅग्स :कपिल शर्माकरण जौहरशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!