लाइव न्यूज़ :

सालों बाद काजोल ने उठाया राज से पर्दा, इस वजह से अपनी शादी में मीडिया को बताया था गलत पता

By अमित कुमार | Updated: March 7, 2020 18:20 IST

इंटरनेशल विमेंस डे के मौके पर आने वाले एपिसोड में काजोल ने बताया कि अपनी शादी में उन्होंने जानबूझकर मीडिया को गलत पता बताकर इनवाइट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदेवी की बात करें तो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सहित आठ वुमेन एक्टर्स मौजूद हैं।वहीं शो में कृष्णा अभिषेक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते नजर आते हैं।

अपनी शॉर्ट फिल्म 'देवी' की प्रमोश करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस वीकेंड द कपिल शर्मा शो पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कई बातों का खुलासा किया। इंटरनेशल विमेंस डे के मौके पर आने वाले एपिसोड में काजोल ने बताया कि अपनी शादी में उन्होंने जानबूझकर मीडिया को गलत पता बताकर इनवाइट किया था। काजोल ने कहा कि मीडिया वाले कहीं से पता लगाते कि शादी कहां हो रही है, तो इसलिए मैंने उनको गलत एड्रेस दिया क्योंकि फिर वो हमें ढूंढते नहीं। 

वहीं शो में कृष्णा अभिषेक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे जहां उन्होंने भारत के खूबसूरती देखी और लोगों के बीच भाषण भी दिया। हालांकि उनके भाषण पर भी काफी मीम्स बनाए गए थे। जिसके बाद अब कृष्णा ने भी शो में मस्ती करते हुए डोनाल्ड ट्रंप का नाम ले लिया।

वीडियो में कपिल शर्मा कृष्णा को यशस्विनी से मिलाते हैं जिसे कृष्णा रीटा कहते हैं। इस बात पर कपिल उन्हें कहते हैं कि इनका नाम यशस्विनी है रीटा नहीं। इस बात पर कृष्णा कहते हैं कि इधर इधर प्रेसिडेंट आकर 'सचिन' को 'सूचिन' बोलकर गए, मैं ट्रंप से ज्यादा समझदार है क्या? इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब वायरल भी किया जा रहा है।

वहीं देवी की बात करें तो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सहित आठ वुमेन एक्टर्स मौजूद हैं। जिनमें नेहा धूपिया और श्रुति हासन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। भारत में औसतन रेप के 90 मामले रोज आते हैं, लेकिन सजा इनमें से एक तिहाई को भी नहीं मिल पाती है। देश की इसी लचर व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का काम करती हैं फिल्म देवी। फिल्म देवी में काजोल कहानी को शुरू से अंत तक बांधने का काम करती हैं।

टॅग्स :काजोलकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!