लाइव न्यूज़ :

टीवी छोड़ने के बाद प्रसिद्धि कब चली गई पता नहीं चला, बोलीं राधिका मदान- विशाल भारद्वाज और वासन बाला के साथ काम करने से काफी मदद मिली

By अनिल शर्मा | Updated: September 18, 2021 14:09 IST

राधिका ने आगे कहा, जब मैं टीवी छोड़ रही थी तो मुझे कहा गया कि टीवी पर प्रसिद्धि तेजी से आती है और उतनी ही तेजी से चली जाती है। मैंने अपने आप से पूछा कि मैं ऐसे चीज से क्यों जुड़ी रहूं जो इतनी अस्थायी है।

Open in App
ठळक मुद्देराधिका ने आगे कहा, जब मैं टीवी छोड़ रही थी तो मुझे कहा गया कि टीवी पर प्रसिद्धि तेजी से आती हैमैंने अपने आप से पूछा कि मैं ऐसे चीज से क्यों जुड़ी रहूं जो इतनी अस्थायीः राधिका मदान

 मुंबईः अभिनेत्री राधिका मदान ने कहा कि अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में विशाल भारद्वाज और वासन बाला जैसे निर्देशकों के साथ काम करने से उनकी नींव बहुत मजबूत हो गयी। लोकप्रिय धारावाहिक ‘‘मेरी आशिकी तुम से ही’’ से 2014 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मदान ने भारद्वाज की फिल्म ‘‘पटाखा’’ और बाला की ‘‘मर्द को दर्द नहीं होता’’ फिल्म में काम किया। 

अभिनेत्री का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में वह एक बेहतर इंसान बनी हैं। मदान ने  एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे अपने पहले दो प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करने का मौका मिला क्योंकि मेरी नींव बहुत मजबूत हो गयी। मैं फिल्मी उद्योग के हल्केपन, सतहीपन में नहीं बहकी। मैं समझ गयी कि शिल्प का क्या मतलब है, मेरे लिए यह कितना अहम है और मैं कैसे अपनी अंतिम सांस तक इसे थामे रखना चाहूंगी।’

राधिका ने आगे कहा, जब मैं टीवी छोड़ रही थी तो मुझे कहा गया कि टीवी पर प्रसिद्धि तेजी से आती है और उतनी ही तेजी से चली जाती है। मैंने अपने आप से पूछा कि मैं ऐसे चीज से क्यों जुड़ी रहूं जो इतनी अस्थायी है। जब मैंने टीवी छोड़ा तो मुझे पता नहीं चला कि प्रसिद्धि कब चली गयी। फिर किसी ने मुझे बताया कि ‘ओह तुम्हें हवाईअड्डे पर पहचाना नहीं जा रहा है।’ लेकिन मुझे ठीक लगा।

बता दें, राधिका मदान अब ‘‘शिद्दत’’ फिल्म में दिखायी देंगी जिसमें उनके साथ डायना पेंटी, मोहित रैना और सन्नी कौशल जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। ‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ के बाद मदान ने ‘‘शिद्दत’’ की शूटिंग की जो उनकी चौथी फिल्म है। फिल्म में मदान ने कर्तिका नाम की महिला का किरदार निभाया है लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह असल जिंदगी में कौशल के किरदार जग्गी जैसी ‘‘दयालु और उदार स्वभाव’’ वाली इंसान हैं। ‘‘शिद्दत’’ एक अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपविशाल भारद्वाज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!