लाइव न्यूज़ :

बॉबी देओल का छलका दर्द: काम नहीं मिलने पर शराब में गया था डूब, पत्नी-बच्चे को लगता था ये घर में बैठा रहता है

By अमित कुमार | Updated: August 20, 2020 10:34 IST

बॉबी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। एक्टर एक बार फिर एक के बाद एक फिल्मों में काम कर रहे हैं। इस शुक्रवार को उनकी फिल्म क्लास ऑफ 83 भी रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉबी देओल के करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती चली गई।अच्छे रोल नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन में चले गए और शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया।

फिल्म इंडस्ट्री में कोई एक सितारा हमेशा चमकता नहीं रहता है। समय के साथ-साथ पुराने सितारों का करियर का ग्राफ नीचे जाता रहा है। ऐसे ही एक बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल हैं। बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में किया था। बॉबी ने बतौर एक्शन हीरो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। बरसात, सोल्जर, बिच्छू, बादल और हमराज जैसी फिल्मों को दर्शकों से खूब प्यार मिला। 

बॉबी देओल के करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती चली गई। अच्छे रोल नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन में चले गए और शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपने करियर और फिल्मों में काम ना मिलने के हालात पर अपना दर्द साझा किया है। बॉबी ने बताया कि फिल्में नहीं मिलने के कारण उनके जीवन पर कितना गहरा असर पड़ा। 

काम नहीं मिलने के कारण लेना पड़ा शराब का सहारा

एक इंटरव्यू में बॅाबी देओल ने बताया कि कैसे काम नहीं मिलने पर उन्होंने शराब का सहारा ले लिया था। इतना ही नहीं वह खुद पर तरस भी खाने लगे थे। साल 2013 में यमला पगला दीवाना 2 की रिलीज के बाद बॉबी देओल 4 साल तक एक्टिंग से दूर रहे थे। ये वक्त बॉबी देओल के लिए सबसे मुश्किल रहा। उन्होंने बॅालीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि जब आप खुद पर शर्म करते हैं तो अपने आस पास के लोगों को कोसना शुरू कर देते हैं।

पत्नी-बच्चों की आंखों से खोने लगी थी बॉबी देओल की इज्जत

बॅाबी देओल ने कहा कि मेरे साथ तीन साल तक यही हुआ। मुझे खुद पर दया आने लगी थी। मुझे लगा कि कोई भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहता। इसलिए मैं शराब के नशे में डूब गया। फिर एक दिन जब मैंने अपने बच्चों की आंखों में देखा तो मुझे लगा कि ये गलत है। मेरे बच्चे और पत्नी मुझे इस नजर से देखने लगे थे कि हमारे पिता सारा दिन घर में रहते हैं। हालांकि, बॉबी देओल अब एक बार फिर वापसी करने में सफल रहे हैं। इस महीने वह आश्रम वेब सीरीज के साथ क्लास ऑफ 83 में प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।

टॅग्स :बॉबी देओलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!