लाइव न्यूज़ :

जब अटल जी के लिए दिलीप कुमार ने पाक पीएम की लगाई थी क्लास, कहा था- 'शराफत में रहो'

By विवेक कुमार | Updated: August 16, 2018 17:36 IST

अटल जी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के बहुत करीब रहे हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जानता पार्टी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की हालत इस समय बेहद नाजुक बनी हुई है उन्हें दिल्ली के एम्स में लाइफ स्पोर्ट पर रखा गया है। अटल जी का राजनीति के अलावा साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी काफी लगाव रहा है।  अटल जी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के बहुत करीब रहे हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों एकदूसरे के इतने करीब थे कि अटल जी के लिए दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को डांट भी लगा दी थी। 

यह पूरा मामला अटल जी की लाहौर यात्रा और 1999 के लाहौर घोषणा पत्र का है। इस घोषणा पत्र के साथ ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब दोनों देशों के बीच अमन और शांति का माहौल फिर से कायम होगा। इस दौरान पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठनों ने इसका काफी विरोध किया था। यही नहीं मीनार-ए-पाकिस्तान ने प्लेटफ़ॉर्म को ये कहकर धुलवाया था कि दुश्मन देश के प्रधानमंत्री ने इस पाक जमीं पर कदम रख दिया है। बता दें कि 1997 में दिलीप कुमार भी अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बस से लाहौर गए थे। 

वैसे इस यात्रा से भारत-पाक के रिश्तों में कोई सुधार नहीं हुआ। पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ के आदेश पर करगिल में फिर से घुसपैठ शुरू कर दी और जिससे एक बार फिर से भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ गया और रिश्तों में खटास आ गई।  

पाक के पूर्व फॉरेन मिनिस्टर खुर्शीद कसूरी की किताब 'नाइदर अ हॉक नॉर अ डव' में लिखा है- वाजपेयी ने शरीफ को शिकायत भरा फोन किया और अचानक ही फोन दिलीप कुमार को पकड़ा दिया। दिलीप की आवाज़ सुनकर शरीफ भी घबरा गए लेकिन दिलीप ने बोलना जारी रखा। उन्होंने कहा- 'मियां साहिब, आपने हमेशा अमन के बड़े समर्थक होने का दावा किया है इसलिए हम आपसे जंग की उम्मीद नहीं करते। तनाव के हालत में भारतीय मुसलमान बहुत असुरक्षित हो जाते हैं , इसलिए हालात को काबू करने में बराय मेहरबानी कुछ कीजिए।'

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीदिलीप कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस