लाइव न्यूज़ :

सालों बाद भी इस वजह से अमिताभ बच्चन को पड़ती है जया बच्चन से डांट, कहा- हैप्पी मैरिड लाइफ जीने के लिए...

By अमित कुमार | Updated: June 8, 2020 15:16 IST

शादी के इतने सालों बाद भी अमिताभ बच्चन को अपनी पत्नी जया बच्चन से डर लगता है। वह कोशिश करते हैं कि वह अपनी शादी का दिन हमेशा याद रखें।

Open in App
ठळक मुद्देकेबीसी के 11वें सीजन में अमिताभ बच्चन ने एक प्रतियोगी से उनकी शादी को लेकर सवाल किया था। अमिताभ बच्चन को आज तक जया बच्चन से अपनी शादी की डेट भुलने के लिए डांट पड़ती रहती हैं।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी में शुमार है। इन दिनों ने एक साथ कई ब्लाकबस्टर फिल्में दी हैं। वहीं रियल लाइफ में बतौर पति-पत्नी भी इनका रिश्ता बेहद मजबूत रहा है। हालांकि, अमिताभ बच्चन को आज तक जया बच्चन से अपनी शादी की डेट भुलने के लिए डांट पड़ती रहती हैं। इस बात का खुलासा अमिताभ ने खुद किया था। 

दरअसल,  केबीसी के 11वें सीजन में अमिताभ बच्चन ने एक प्रतियोगी से उनकी शादी को लेकर सवाल किया था। इस दौरान उन्होंने उनसे पूछा था कि आपकी शादी को कितना समय हो गया? इस पर कंटेस्टेंट को याद नहीं आता और वह हंस देता है। इस पर अमिताभ कहते हैं कि यह हंसने वाली बात नहीं है, हर इंसान को अपनी शादी की तारीख जरूर याद रखनी चाहिए।

अमिताभ कहते हैं कि एक सलाह दूंगा मैं आपको और बाकी सभी को भी कि कभी किसी को अपनी शादी की डेट नहीं भूलनी चाहिए। अमिताभ के मुताबिक वह अपनी शादी की डेट भुलते हैं तो जया से उन्हें काफी डांट सुनने को मिलती है। शादी के 47 साल बीत जाने के बाद भी अगर वो गलती से अपनी शादी की डेट भुल जाए तो जया उन्हें बहुत डांटती हैं। बता दें कि बिग बी और जया ने 3 जून, 1973 को शादी की थी।

गौरतलब हो कि जया बच्चन काफी समय से पर्दे से दूर हैं। वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं। जबकि अमिताभ के पास फिल्मों की लाइन लगी है। जल्द अमिताभ की आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज होगी। ये फिल्म 12 जून को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के लिए आपको सिनेमाघर में जाकर टिकट कटाने की जरूरत नहीं, क्योंकि इसे थिअटर में पर नहीं बल्कि OTT प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज़ किया जा रहा है। बता दें कि 'गुलाबो सिताबो' एक ड्रामा और कॉमिडी फिल्म परिवारिक फिल्म है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजया बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच