लाइव न्यूज़ :

Aditya Narayan: कॉन्सर्ट के दौरान आदित्य नारायण ने फैन को माइक से मारा और फोन फेंका, सोशल मीडिया ने लोगों ने कहा-इतना घमंड, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2024 20:37 IST

Aditya Narayan:  गायक युगल उदित नारायण और दीपा झा के बेटे हैं और उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म "राम लीला" के गाने "ततड़ ततड़" और "इश्क्याऊं ढिश्क्याऊं" के लिए जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो प्रसारित होने के तुरंत बाद आदित्य ‘एक्स’ पर ट्रेंड करने लगे।कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने गायक के व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की। "यह गलत है। प्रशंसक को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।"

Aditya Narayan: गायक-टीवी प्रस्तोता आदित्य नारायण सोमवार को एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जाने के बाद सुर्खियों में आ गए, जिसमें वह प्रस्तुति के दौरान दर्शक को माइक मारते और उसका फोन छीनकर हवा में उछालते हुए दिख रहे हैं। खबरों में कहा गया है कि यह घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक कॉलेज में हुई थी, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह कहां और कब हुई। इस मामले पर गायक या आयोजकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है, जिसमें आदित्य "डॉन" (2006) के गीत "आज की रात" पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं। वह गायक युगल उदित नारायण और दीपा झा के बेटे हैं और उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म "राम लीला" के गाने "ततड़ ततड़" और "इश्क्याऊं ढिश्क्याऊं" के लिए जाना जाता है। वीडियो प्रसारित होने के तुरंत बाद आदित्य ‘एक्स’ पर ट्रेंड करने लगे और कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने गायक के व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की।

गायक अर्जुन कानूनगो ने कहा, "यह गलत है। प्रशंसक को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।" एक व्यक्ति ने लिखा, “0.01 प्रतिशत प्रसिद्ध, 99.99 फीसदी अहंकार” एक और उपयोगकर्ता ने लिखा, “उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने दिया।”

वर्ष 2017 में, कथित तौर पर अतिरिक्त सामान के मामले पर हवाई अड्डे के अधिकारियों से झगड़ने का नारायण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एक साल बाद, गायक को कथित तौर पर अपनी कार से ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल