इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही था क्या?, कॉर्डेलिया क्रूज की तस्वीर साझा कर बोले मीका सिंह
By अनिल शर्मा | Published: October 6, 2021 08:22 AM2021-10-06T08:22:17+5:302021-10-06T08:43:43+5:30
सिंगर मीका सिंह ने कॉर्डेलिया क्रूज को टैग करते हुए ट्वीट किया, वाह कितना खूबसूरत है। काश मैं वहां होता। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे, लेकिन लेकिन आर्यन के अलावा कोई नहीं दिखा।
मुंबईः बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शनिवार एनसीबी ने एक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के आरोप में गिरफ्तार किया है। और उनसे लगतार पूछताछ कर रही है। उधर गायक मीका सिंह ने आर्यन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पार्टी वाले क्रूज की तस्वीर साझा करते हुए कहा है कि क्या क्रूज पर सिर्फ आर्यन ही पार्टी कर रहा था?
सिंगर मीका सिंह ने कॉर्डेलिया क्रूज को टैग करते हुए ट्वीट किया, वाह कितना खूबसूरत है। काश मैं वहां होता। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे, लेकिन आर्यन के अलावा कोई नहीं दिखा। इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या.. हद है.. सुप्रभात आपका दिन मंगलमय हो..।
सिर्फ मीका सिंह ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने आर्यन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख चुके हैं। आर्यन का नाम सामने आने के बाद अभिनेत्री पूजा भट्ट, हंसल मेहता, नफीसा अली और सुजैन खान जैसे दिग्गजों ने पोस्ट लिखे। इस मीका सिंह ने भी गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं।
Wow what a beautiful @CordeliaCruises I wish I could have visted. I heard lots people were there but I couldn’t see anyone els accept #AaryanKhan ..
— King Mika Singh (@MikaSingh) October 5, 2021
Itne bade cruse mei sirf aariyan hi ghoom raha tha kya.. hadd hai.. good morning have a wonderful day.. pic.twitter.com/BJ72yHpkl5
मामले में आर्यन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी इन सभी से पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने कोर्ट से 13 अक्टूबर तक की आर्यन की हिरासत मांगी है। वहीं आर्यन की पैरवी कर रहे वकील सतीश मान शिंदे ने अपने तर्क रखे। वकील ने अदालत के सामने 10 दलीलें रखी लेकिन आर्यन को जमानत नहीं मिली। अब शाहरुख खान के बेटे 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे।