लाइव न्यूज़ :

War Box Office Collection Day 8: फिल्म 'वॉर' ने एक बार फिर किया रिकॉर्ड्स पर वार, 8वें दिन भी छाया रहा ऋतिक-टाइगर का जादू

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 10, 2019 13:06 IST

फिल्म वॉर ने सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। पहले दिन फिल्म वॉर ने 51.60 करोड़ की कमाई करके इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था। 

Open in App
ठळक मुद्देकुल मिलाकर अब तक वॉर का कलेक्शन 219 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।अब तक इस फिल्म ने इस साल की कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

फिल्म 'वॉर' (War Movie) का जादू 8वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। वजह है ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की शानदार एक्टिंग और एक्शनसीन, तभी तो सिर्फ एक सप्ताह में ही इस फिल्म ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया। बॉक्स ऑफिस इंडिया (Box Office India) की वेबसाइट के मुताबिक 8वें दिन (9 अक्टूबर को) फिल्म वॉर (War) ने 11 करोड़ की कमाई कर ली है।

अब तक का कलेक्शन 219 करोड़ रुपएकुल मिलाकर अब तक वॉर का कलेक्शन 219 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अब तक इस फिल्म ने इस साल की कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। बात करें अगर पहले दिन के कलेक्शन की तो ये कमाई छप्परफाड़ कमाई थी। इस दिन फिल्म वॉर ने 51.60 करोड़ की कमाई करके इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था। 

किस दिन कमाए कितने रुपए?ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक (Hrithik Roshan) और (Tiger Shroff) की फिल्म वॉर इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म का नशा अभी तक बरकरार है। गांधी जयंति के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' ने पहले दिन 51.60 करोड़, दूसरे दिन 23.10 करोड़, तीसरे दिन 21.30 करोड़, चौथे दिन 27.60 करोड़, पांचवें दिन 36.10 करोड़, छठे दिन 20.60 करोड़ और सातवें दिन 27.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी और आठवें दिन की कमाई 11 करोड़ है।

फिल्म की कहानी (War Movie Story)फिल्म की कहानी शुरू होती है कि  बहादुर जवान कबीर (Hrithik Roshan) से। कबीर सेना का जबांज सिपाही है। लेकिन वह किन्हीं कारणों से अधिकारियों का दु्श्मन बन जाता है। ऐसे में करीब को रोकने के लिए आता है कर्नल खालिद (Tiger Shroff)। खालिद कोई और नहीं खुद कबीर का ही स्टूडेंट होता है। पहले तो दोनों की आंख मिचौली का खेल काफी देर तक चलता रहता है।

जो काफी रोमांचल और रहस्यमयी तरीके से चलता है। कहनी जिस तरीके से आगे बढ़ती है  कई अलग अलग मोड़ आते जाते हैं। ये जानना दिलचस्प होगा कि आखिर देशभक्त कबीर दुश्मन क्यों बन जाता है। क्या खालिद अपने गुरू को रोक पाता है इन सब सवालों के जवाब थिएटर में मिलेंगे।   

टॅग्स :वॉर मूवीऋतिक रोशनटाइगर श्रॉफबॉक्स ऑफिस कलेक्शनबॉलीवुड गॉसिपवीना मलिकबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?