ट्विटर पर ट्रेंड हुआ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का तलाक! यूजर्स ने जमकर किए कमेंट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 6, 2020 01:20 PM2020-06-06T13:20:16+5:302020-06-06T13:20:16+5:30
ट्विटर पर शनिवार सुबह #virushkadivorce अचानक ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड में विराट और अनुष्का के फैन्स ने ऐसे मीम्स और फोटोज शेयर की है, जो इस तरह की खबरों को फैलाने वाले को करारा जवाब दे रही हैं
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हर रोज कुछ ना कुछ ट्रेंड होता ही रहता है। इस कारण से कई बार सेलेब्स आदि ट्रोल भी हो जाते हैं। हाल ही में भारत के सबसे खास कपल माने जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अलगाव की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं।
शनिवार सुबह #virushkadivorce ट्विटर पर अचानक ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड में विराट और अनुष्का के फैन्स ने ऐसे मीम्स और फोटोज शेयर की। ये ट्रेंड दो भागों में बंट गया और विराट अनुष्का के फैंस के फालतू ट्रेंड देख कर काफी ज्यादा नाराज हुए और उन्होने भी लगातार मीम्स साझा करते हुए उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो कि ये ट्रेंड करवा रहे हैं।
Virat and Anushka to those who are Promoting the #VirushkaDivorce fake news pic.twitter.com/7gEy8gK28n
— PHilosophic βҽąʂէ💫 (@Mohitnomics) June 5, 2020
Twitterians after seeing virushka happy life. #VirushkaDivorcepic.twitter.com/xjx9cQlBs6
— vinay kushwah (@imvinay457) June 5, 2020
बाबू भाई को लेकर मीम्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं और इस तरह से दोनों के फैंस उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।
#VirushkaDivorce is trending on twitter.
— aditya (@aditya869042893) June 5, 2020
Le virshuka- pic.twitter.com/rFviHaJ0M6
Virat kohli to the people who started this trend.#VirushkaDivorcepic.twitter.com/l1jwzdSGzX
— Umang Mishra (@UmangMi04647171) June 5, 2020
Virat's reaction when he saw #VirushkaDivorce trending !!! pic.twitter.com/oFeenbC95I
— Michael Fernandes 🇮🇳 (@MiFe007) June 5, 2020
क्या कहा था बीजेपी नेता ने
विधायक ने इस मामले पर विराट कोहली को सलाह दी है। विधायक का कहना है कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा ने तलाक ले लें।भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, 'विराट कोहली देश भक्त हैं, देश के लिए खेले हैं। उन्हें अनुष्का को तलाक दे देना चाहिए तुरंत। निश्चित तौर पर उनका इसमें ना कोई रोल होगा, ना वो इस तरह के किसी मसले में शामिल होंगे।'
ये विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।सबसे पहले एक वकील ने इस वेब सीरीज की सामग्री पर एतराज जताते हुए अनुष्का के खिलाफ नोटिस जारी किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी थाने में शिकायत देकर मांग की है कि वेब सीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा के खिलाफ रासुका लगाया जाए।