प्रग्नेंट अनुष्का से पति विराट ने मैदान से पूछा- खाना खाया, वीडियो हुआ वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 29, 2020 01:20 PM2020-10-29T13:20:47+5:302020-10-29T13:20:47+5:30
वीडियो में देख सकते हैं कि विराट प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में हैं और वहीं से इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खाया? वहीं अनुष्का भी इशारे में पति से कहती हैं कि हां उन्होंने खा लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी हाल ही में खुद सोशल मीडिया पर दी है। हाल ही में अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी और बताया कि वो जनवरी में मां बनेंगी। अनुष्का इन दिनों पति विराट कोहली के सपोर्ट के लिए दुबई में आईपीएल देख रही हैं।
आईपीएल में अनुष्का इन दिनों खूब पति का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक बार फिर से पति का उत्साह बढ़ती एक्ट्रेस नजर आईं। लाल रंग की ड्रेस पहने अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है।
खेल के दौरान भी विराट अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विराट अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का ध्यान रख रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में हैं और वहीं से इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खाया? वहीं अनुष्का भी इशारे में पति से कहती हैं कि हां उन्होंने खा लिया। पति के इस केयर को देखकर वह काफी खुश होती हैं जो उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता हैं। इस दौरान अनुष्का रेड कलर के वनपीस में नजर आ रही हैं।
इन दिनों अनुष्का शर्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। सामने आई फोटो में दिख रहा है कि अनुष्का शर्मा के बाल कान के पीछे हैं और इसके पीछे से कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं।
अनुष्का की सभी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर और तेजी से छाई हुई है। एक्ट्रेस की इस फोटो उन्हें फैंस की प्रतिक्रियाएं तो मिल ही रही हैं इसके साथ ही इस फोटो पर हर कोई कमेंट कर है।
मालूम हो कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में दिसंबर में इटली के लेक कोमों में शादी की थी और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की खबर दी थी। एक्ट्रेस के जनवरी में बेबी का जन्म होगा।