Video: जब लाइव शो के दौरान सनी देओल की जगह सनी लियोन बोल बैठा एंकर, एक्ट्रेस ने भी कुछ यूं उड़ाया मजाक
By मेघना वर्मा | Published: May 23, 2019 12:23 PM2019-05-23T12:23:38+5:302019-05-23T12:33:14+5:30
वोटो की गणना जहां तक हुई है उससे यही पता चलता है कि अभी सनी देओल पंजाब के गुरदास पुर सीट से लीड कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस से उनके खिलाफ खड़े सुनील जाखड़ पीछे हो गए हैं।
इस समय देश में चुनावी नतीजों का माहौल है। किस सरकार की सत्ता आएगी और कौन हारेगा इस बात पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं बॉलीवुड के बड़े सितारे भी इस बार मैदान में उतरे हैं। इन्हीं में से एक हैं सनी देओल।
हद तो तब हो गई जब लाइव टीवी चैट पर एंकर ने सनी देओल के नाम के बजाय सनी लियोन का नाम ले बैठे। लोगों ने इसे ट्वीटर पर ट्रोल कर दिया है। तभी से सनी लियोनी का नाम भी खबरों में आ गया है।
पंजाब के गुरदासपुर सीट से इलेक्शन लड़ रहे सनी देओल को एक लाइट टीवी चैनल शो ने सनी लियोन बुला दिया। इसके बाद से ही सनी लियोन का नाम पूरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स भी टीवी चैनल और लाइव में बोल रहे एंकर और पत्रकार पर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने कहा सनी लियोनी हमेशा जीत जाती है। वहीं एक यूजर ने लिखा ओनली मेन कैन डू दैट।
Arnab is so excited today he goofed up Sunny Deol as Sunny Leone😂🤣😂#Verdict2019#ElectionResults2019pic.twitter.com/SBDt1DEDoE
— Sir Jadeja fan (@SirJadeja) May 23, 2019
Arnab so excited he called Sunny Deol as Sunny Leone
— चौकीदार Saurabh Sharma -💯% FB 4 India born faiths (@Saurabh100a) May 23, 2019
Anyway enjoy the results
😋🤣🤣🤣 pic.twitter.com/ViW0D1gqHg
Sunny Leone is more popular than Deol... Must be considered for next elections...😁
— Anup Mishra (@AnupMOfficial) May 23, 2019
वहीं इस घटना के बाद सनी लियोनी ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है। सनी ने भी अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है और कहा है, 'कितने वोटों से जीत रही हूं।'
Leading by How many votes ???? ;) 😜
— Sunny Leone (@SunnyLeone) May 23, 2019
फिलहार वोटो की गणना जहां तक हुई है उससे यही पता चलता है कि अभी सनी देओल लीड कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस से उनके खिलाफ खड़े सुनील जाखड़ पीछे हो गए हैं। अब ये तो कुछ समय बाद ही पता चलेगा कि चुनाव का रिजल्ट क्या होगा।