लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा की शादी से पहले जमकर नाची उनकी मां, वायरल हो गया वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: December 12, 2018 09:05 IST

कपिल ने अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है। कपिल जल्द ही कपिल शर्मा शो-2 से पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

Open in App

अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और जवाबदेही से करोड़ो दिलों पर राज करने वाले और लोगों के चेहरे पर हंसी लाने वाले कपिल शर्मा की आज शादी है। कपिल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जहां 10 दिसंबर को हुई हैं वहीं उनकी इस शादी और जश्न के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शादी से पहले कपिल के घर में माता की चौकी का आयोजन किया गया था। इस दौरा कपिल की मां काफी खुश हुई और जमकर डांस किया। कपिल की मां का यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

कपिल के घर पर माता की चौकी का एक वीडियो वायरल हुआ है। एक फैंन ने कपिल के घर के इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में ऋचा शर्मा भक्ति गाने गाते नजर आ रही हैं। वहीं कपिल इस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए हैं। इस वीडियो में कपिल के साथ-साथ अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती और राजीव ठाकुर भी साथ नजर आए। 

सिर्फ यही नहीं इससे पहले कपिल शर्मा की मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें भी इंस्टा पर आई थीं इसमें कपिल की मां ने हाथों पर मेंहदी लगा रखी थी। शादी के बाद कपिल अपने होमटाउन अमृतसर में 15 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे। इसमें रिसेप्शन में उनके परिवार वाले भी शामिल होंगे। 

कपिल ने अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है। कपिल जल्द ही कपिल शर्मा शो-2 से पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एक बार फिर से ये शो सोनी पर प्रसारित किया जाएगा। 

शादी के कार्ड में लगा है स्मार्ड कार्ड

शादी के लिए कपिल ने सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिन लोगों को भी कपिल ने इंवीटेशन भेजा है उन सभी कार्ड्स में एक स्मार्ट कार्ड अचैट है। शादी में इन स्मार्ट कार्ड को स्कैन करके ही लोगों की एंट्री करवाई जाएगी। 

 

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस