लव-कुश की रामकथा सुनकर सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग, लिखा-आपकी आंखों में आंसू नहीं आए, तो....
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 2, 2020 02:31 PM2020-05-02T14:31:54+5:302020-05-02T14:31:54+5:30
रामायण (Ramayana) का ये एपिसोड देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, साथ ही में इस बात का दुख जता रहे हैं कि जल्द रामायण खत्म हो जाएंगी
भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिए हैं । हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद करे हैं। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए। इन दिनों सीरियल टीआरपी में रिकॉर्ड बना रहा है।
शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे। अब एक बार फिर से इन स्टार्स को वही फेम मिलता नजर आ रहा है। लोग इन स्टार्स को उतना ही पसंद कर रहे हैं, जितना पहले करते थे।
अब रामायण की उत्तर रामायण अब खत्म होने वाली है। हाल ही में जो एपिसोड प्रसारित हुआ था, जिसमें लव-कुश अयोध्या में रामकथा सुनाने जाते हैं और बहुत ही सुंदर कथा को सबके सामने सुनाते हैं। लव कुश की रामकथा को सुनकर सभी चकित हो गए। रामायण के इस भाग को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी भावुक हो गए हैं।
उत्तर रामायण के इस भाग में लव-कुश ने अपना परिचय देते हुए मां सीता का हाल अयोध्या में श्रीराम की सभा में सुनाया, जिसको सुनने के बाद वहां बैठे लोगों की आंखों में आंसू आ गए। रामानंद सागर की रामायण में लवकुश ने जिस खूबसूरती से रामकथा सुनाई ऐसा लगा कि मनो साक्षात ये सब हो रहा हो। सोशल मीडिया पर लोग अब बता रहे हैं कि कैसे ये देखने के बाद वो अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। लोग इस एपिसोड को देखर काफी भावुक हो गए हैं।
यूजर्स को दुख है कि जल्द अब रामायण खत्म हो जाएगी। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- कितना खूबसूरत है 'हम कथा सुनाते हैं', लेकिन अब मुझे अजीब लग रहा है। ये महान कथा बहुत जल्द खत्म हो जाएगी।
एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर आज की रामायण को देखते हुए आपकी आंखों में आंसू नहीं आए, तो जरा संभल जाइए। ओह… सीता मां की आंखें तारे…लव-कुश हैं पितु नाम हमरे।
If a tear didn’t roll down your eyes while watching today’s Ramayana, then dude, go get some emotions.
— RAJAT (@__pandeyji__) May 1, 2020
"Oh...sita maa ki aankh ki taare…ee …
Lav-kush hain pitu naam hamare"#Ramayana#UttarRamayan#luvkushpic.twitter.com/lb51aGzogf
One of the most Memorable episode of my life. Luv & Kuch were just fabulous. I don't know who is the singer of the song but no one can stop their tears by listing this song. Last 30 minutes create Goosebumps & make any one emotional.
— Rahul Wadhwani (@WadhwaniRahul1) May 1, 2020
#Ramayana#रामायण#UttarRamayan#Ramayanpic.twitter.com/BbG5xL84bC
Your brilliant acting and Ramanand Sagar ji's master piece direction made me cry today.. and I'm sure who so ever watching it would have cried..#luvkush ❤️#UttarRamayan@swwapniljoshi@DDNational#RamanandSagarpic.twitter.com/ERBP4zC3Rh
— Sipro Shrivastav (@Mrs_shrivastav) May 1, 2020
एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे जीवन का सबसे यादगार एपिसोड, लव और कुश शानदार थे। मुझे नहीं पता कि गीत का गायक कौन है, लेकिन कोई भी इस गीत को सूचीबद्ध करके अपने आंसू नहीं रोक सकता। आखिरी के तीन मिनट रोंगटे खड़े करने वाले थे, किसी को भी इमोशनल कर देगा।
#Ramayan#luvkush
— ankit jain parakh (@legend_ankit) May 1, 2020
First time ever got emotionally connected with tv serial. Amazing episode. Take a bow @swwapniljoshi#Mayureshpic.twitter.com/u8znfaUE4w
Very heart touching song by #LuvKush#Ramayan#JaiShreeRam got tear into my eyes pic.twitter.com/Dc3QiX5ZQj
— Sanjay Yadav (@015Sanjay) May 1, 2020
Poetry can be painful yet so beautiful.
— Rahul Dogra (@rahulsimpact) May 1, 2020
Goosebumps and such an emotional episode , Had tears while watching. #Ramayana#Luvkushpic.twitter.com/e1wzxdYPkV
एपिसोड में दिखाया गया था कि कैसे लव व कुश रोते हुए श्रीराम को बताते हैं कि वह ही उनके और माता सीता के बेटे हैं। इस सच को सुनने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। ये अब खत्म होने वाला है। इस शो की जगह अब फैंस श्रीकृष्णा को पर्दे पर देखेंगे।