लाइव न्यूज़ :

अभिनेता विक्रांत मैसी के घर आया नन्हां मेहमान, पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया, कपल ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 7, 2024 20:56 IST

अभिनेता विक्रांत मैसी के घर एक नन्हां मेहमान आया है। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता विक्रांत मैसी के घर आया नन्हां मेहमानपत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दियाकपल ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की

नई दिल्ली: '12वीं फेल' के अभिनेता विक्रांत मैसी के घर एक नन्हां मेहमान आया है। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।  7 फरवरी को इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारे नोट के साथ इसकी घोषणा की। उन्होंने एक संयुक्त बयान में अपनी खुशी व्यक्त की। 

इंस्टाग्राम पर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने कहा कि हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूल रहे हैं। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 2022 में शादी की थी। विक्रांत और शीतल अब एक बच्चे के माता-पिता हैं। 

बता दें कि विक्रांत मैसी हाल ही में '12वीं फेल' में नजर आए थे। इस फिल्म ने न सिर्फ सफलता हासिल की बल्कि अभिनय के लिए विक्रांत मैसी को भी खूब सराहना मिली। फरवरी 2022 में शादी करने से पहले विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर कुछ समय से डेटिंग कर रहे थे। शादी के बाद अपने जीवन के बारे में बात करते हुए विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि मेरी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी रही है। 

उन्होंने कहा था, "मैं बहुत कुछ अलग महसूस करता हूं लेकिन मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की और मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता था। मुझे एक नया घर मिला, और वह भी एक आशीर्वाद रहा। इसलिए जीवन अच्छा है और भगवान बहुत दयालु हैं। काम के लिहाज से , यह भी बहुत अच्छा साल रहा। मैं जिस तरह का काम कर रहा हूं और जो मैंने किया है, उससे मैं वास्तव में खुश हूं।"

टॅग्स :विक्रांस मैसीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!