लाइव न्यूज़ :

जब 'अर्जुन रेड्डी' से मिलने के लिए फैन ने कर दी सारी हदें पार, स्टेज पर एक्टर को लेकर गिर पड़े

By मेघना वर्मा | Updated: July 25, 2019 16:18 IST

एक मीडिया इंटरेक्शन में जब एक्टर विजय से उनके और एक्ट्रेस रश्मिका के लिप-लाॉक सीन को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर भड़क गए। 

Open in App
ठळक मुद्देविजय वेवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह।कबीर सिंह फिल्म शाहिद कपूर और कियारा अडवानी के करियर की अभी तक की सबसे सफल फिल्म साबित हुई है।

साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी के सुपरस्टार विजय वेवरकोंडा की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ सिनेमा में ही नहीं बल्कि अब बॉलीवुड में भी काफी बढ़ गई है। वहीं उनके फैंस को विजय की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। रिसेंटली अर्जुन से मिलने के लिए एक फैन ने सारी हदें पार कर दी। 

विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन किसी लाइव शो में बोलते दिख रहे हैं। अचानक ही बोलते-बोलते उनके पैर से ही उन्हें कोई खींच लेता है और वो स्टेज पर ही गिर जाते हैं। 

फैन के इस एक्ट के बाद विजय खड़े होते हैं और खुद सम्भालते हैं। बाद में विजय कहते भी हैं, 'आप अपना प्यार जता रहे हैं या मुझपर अटैक कर रहे हैं?' अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म डियर कॉमार्डे का प्रमोशन कर रहे हैं। इसे लेकर भी उन्होंने कई बड़े बयान दिए हैं।

बीते दिनो विजय अपनी अफकमिंग फिल्म डियर कमरार्डे के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बेंगलुरू में थे। एक मीडिया इंटरेक्शन में जब उनसे पूछा गया कि विजय उनके और रश्मिका के लिप-लाॉक सीन को लेकर क्या कहना चाहते हैं तो एक्टर भड़क गए। 

विजय ने कहा, 'ये लिप-लॉक क्या होता है? मेरा मतलब है मुझे ये शब्द पसंद नहीं। देखिये आप ये शब्द इतना स्पेसिफाई करके क्यूं लिखते हैं। इसे एक्चुली में 'किस' कहते हैं। ये एक फीलिंग है एक इमोशन है जैसे गुस्सा। जब आप रोते हो वो एक इमोशन है। जब आप 'किस' करते हो वो भी एक इमोशन है। ये लिप-लॉक नहीं है। मुझे ये शब्द बिल्कुल भी पसंद नहीं।' 

विजय ने आगे कहा कि किस एक इमोशन है जिसकी रिस्पेक्ट करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये एक ऐसा देश हैं जहां लोग ये भूल जाते हैं कि एक एक्टर पर्दे पर बस अपना किरदार निभाता है। उन्होंने कहा कि वो कभी भी अपने किरदार जैसा काम रियल लाइफ में नहीं करते कि ड्रग्स लेते हों या हाथा-पाई करते हों। तो लोगो को कन्फ्यूज्ड होना बंद करना चाहिए। 

वहीं रश्मिका ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'ये डायरेक्टर का फैसला होता है कि दोनों एक्टर्स पर्दे पर क्या करेंगे और कैसे करेंगे। ये पहले से ही दिमाग में तय रहता है।' बता दें Dear Comrade फिल्म भारत कुमार के निर्देशन में बनाई जा रही है। जो एक लव स्टोरी है। तेलगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ये फिल्म 26 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!