लाइव न्यूज़ :

विद्या बालन ने न्यूड फोटो विवाद में किया रणवीर सिंह का समर्थन, बोलीं- "जिन्हें न देखनी हो, आखें बंद कर लें, दिक्कत क्या है?'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 29, 2022 14:09 IST

न्यूड फोटो विवाद में फंसे एक्टर रणवीर सिंह को समर्थन देते हुए अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि जिन्हें रणवीर की फोटो नहीं देखनी है वो अपनी आखें बंद कर लें, कौन उन्हें कह रहा है कि वो उनकी नंगी तस्वीर को देखें।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूड फोटो विवाद में फंसे बॉलीवुड हीरो रणवीर सिंह को अभिनेत्री विद्या बालन ने दिया समर्थन विद्या ने कहा कि आखिर रणवीर सिंह ने ऐसी कौन सी गलती कर दी है, जिसे अश्लील कहा जा रहा हैजिन्हें रणवीर की नग्न फोटो नहीं देखनी है वो आखें बंद कर लें, कौन उन्हें कह रहा है देखने के लिए

मुंबई: एक्ट्रेस विद्या बालन ने न्यूड फोटो विवाद में बुरी तरह से फंसे बॉलीवुड हीरो रणवीर सिंह को अपना समर्थन देते हुए इस विषय में विवाद पैदा करने वालों से प्रश्न किया है कि आखिर रणवीर सिंह ने ऐसी कौन सी गलती कर दी है, जिसे अश्लील कहा जा रहा है और उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है।

अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि जिन्हें रणवीर की फोटो नहीं देखनी है वो अपनी आखें बंद कर लें, कौन उन्हें कह रहा है कि वो उनकी नंगी तस्वीर को देखें। विद्या बालन ने कहा कि आखिर इस विवाद को पैदा ही क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बात मेरे समझ से परे हैं कि इसमें समस्या कहां पर है।

पत्रकारों से बात करते हुए परिणिता और लगे रहे मुन्ना भाई जैसी तमाम सफल फिल्मों की अभिनेत्री रहीं विद्या बालन ने हल्के नोट पर कहा कि क्या पहली बार किसी आदमी ने ऐसा किया है। आइए हम भी मजे करें। इसे विवाद बनाना कहीं से भी सही नहीं है।

उन्होंने रणवीर सिंह के दर्ज हुए केस पर आपत्ति जताते हुए कहा, "हो सकता है कि उन पर पुलिस शिकायत दर्ज कराने वालों के पास करने के लिए ज्यादा काम न हो, इसलिए वे इन चीजों पर अपना समय बर्बाद कर रहे हों। यदि उन्हें रणवीर की फोटो पसंद नहीं। वह उस मैगजीन को न देखें, फेंक दें, जो करना चाहते हैं वो करें लेकिन केस क्यों दर्ज करवा रहे हैं?”

मालूम हो कि बीते गुरुवार को बिहार की एक एनजीओ ने इस मामले में स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज कराई है कि रणवीर सिंह पर न्यूड फोटो के जरिये कथित तौर पर अश्लीलता फैलना चाहते हैं। एनजीओ का कहना है कि एक्टर रणवीर सिंह की न्यूड फोटो ने सामान्य तौर पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है और उनकी तस्वीरें समाज के लिए बेहद आपत्तिजनक हैं और इसके जरिये महिलाओं के शील का अपमान हो रहा है।

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह जैसे की अपनी न्यूड फोटो के कारण विवादों में फंसे बॉलीवुड के तमाम दिग्गज उनके समर्थन में उतर आये हैं। रणवीर सिंह को सपोर्ट करने वालों में आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, स्वरा भास्कर, राम गोपाल वर्मा और पूजा बेदी का नाम शामिल है। हालांकि खुद रणवीर सिंह ने इस विवाद में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है और इस मामले में वो मीडिया से दूरी बनाकर चल रहे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :विद्या बालनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!