शाहरुख खान का नाम इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में हुआ दर्ज, पीएम मोदी द्वरा किया गया था लाॅन्च

By वैशाली कुमारी | Published: September 24, 2021 08:12 AM2021-09-24T08:12:38+5:302021-09-24T10:21:40+5:30

पीएम मोदी ने दिव्यांगों की मदद के लिए सितंबर में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। वहीं अब शाहरुख खान का नाम भी इसमें जुड़ गया है।

VIDEO: Shahrukh Khan's name entered in the Indian Sign Language Dictionary, was launched by PM Modi | शाहरुख खान का नाम इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में हुआ दर्ज, पीएम मोदी द्वरा किया गया था लाॅन्च

शाहरुख खान

Highlightsअब शाहरुख जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगेहर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के रूप में मनाया जाता है

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भले ही काफी समय से फिल्मों से दूर हों लेकिन अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बतादें कि शाहरुख ने, हाल ही में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में एंट्री ले ली है। गौरतलब है कि इसी महीने ये डिक्शनरी प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की थी। दरअसल हर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने दिव्यांगों की मदद के लिए सितंबर में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। वहीं अब शाहरुख खान का नाम भी इसमें जुड़ गया है।

खबरो की मानें तो भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश में करीब 10 हजार शब्द हैं जिनमें एक शाहरुख खान है। अगर आप साइन लैंग्वेज में शाहरुख खान कहना चाहते हैं तो सीधे हाथ की ऊंगलियों को गन की तरह प्वाइंट करें और दिल पर दो बार टैप करें। इंडियन साइन लैंग्वेज और ट्रेनिंग सेंटर ने इसका एक विजुअल भी रिलीज किया है। ट्वीटर पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।  इसके बाद से शाहरुख ने लंबे समय से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि अब शाहरुख जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Web Title: VIDEO: Shahrukh Khan's name entered in the Indian Sign Language Dictionary, was launched by PM Modi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे