लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के सुरक्षागार्ड्स ने विक्की कौशल धक्का देकर किया साइड, सल्लू भी इग्नोर करते नजर आए, देखें SHOCKING Video

By रुस्तम राणा | Updated: May 26, 2023 19:53 IST

वीडियो में विक्की फैन्स के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं, जब सलमान अपनी सुरक्षा के साथ वहां से गुजरते हैं। विक्की सलमान से हाथ मिलाने के लिए उनके पास जाते हैं, लेकिन सलमान के अंगरक्षक विक्की को दूर धकेल देते हैं और उन्हें मिलने नहीं देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड्स ने विक्की कौशल को उनसे मिलने नहीं दियाविक्की कौशल का सलमान से बात करने की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो रेडिट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

नई दिल्ली: सुरक्षा कारणों से अबू धाबी में चल रहे आईफा में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड्स ने विक्की कौशल को उनसे मिलने नहीं दिया। विक्की कौशल का सलमान से बात करने की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में विक्की फैन्स के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं, जब सलमान अपनी सुरक्षा के साथ वहां से गुजरते हैं। विक्की सलमान से हाथ मिलाने के लिए उनके पास जाते हैं, लेकिन सलमान के अंगरक्षक विक्की को दूर धकेल देते हैं और उन्हें मिलने नहीं देते हैं। इस पर सलमान खान सिर्फ चुपचाप विक्की कौशल की तरफ देखते रहते हैं। 

वीडियो रेडिट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने तो सलमान खान के इस व्यवहार को 'अशिष्ट' कहा है। जबकि सलमान के फैंस इसका बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगता कि सलमान यहाँ असभ्य थे। वे चल रहे थे और सलमान ने विक्की को अपने सीने से सलाम करते हुए अभिवादन किया। विक्की चाहते थे रुको और बात करो और उसने नहीं किया, लेकिन असभ्य या शर्मनाक नहीं था। विक्की को शर्मिंदा होने की कोई जरूरत नहीं है।" 

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “ईमानदारी से कहूं तो सलमान खान के बॉडीगार्ड और स्टाफ के सदस्य सलमान खान से ज्यादा असभ्य थे। ऐसा लग रहा था कि विक्की कौशल सलमान खान को इवेंट के बारे में कुछ बता रहे हैं और स्टाफ के सदस्यों ने उन्हें एक तरफ धकेल दिया जैसे कि वह कोई उत्तेजित प्रशंसक हो। कैसे अशिष्ट हैं!"

     Zara bach ke Vicky 😬
by      u/yours_truly_Davina in      BollyBlindsNGossip    

इस बीच, सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, सलमान खान ने भी टाइगर 3 के सेट से एक तस्वीर साझा की थी और खुलासा किया था कि डंबल उठाने के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। 

टॅग्स :सलमान खानविक्की कौशलआईफा अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?