लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू की संगीत नाइट का वीडियो आया सामने, सजावट देख दंग रह जाएंगे आप

By अंजली चौहान | Updated: May 2, 2024 10:54 IST

Taapsee Pannu Wedding: अपने संगीत के लिए, तापसी ने बेल-बॉटम-स्टाइल पैंट के साथ एक सेक्विन जैकेट पहना था

Open in App

Taapsee Pannu Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने मार्च में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मौथियास बो से शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से अपनी शादी उदयपुर में संपन्न की। तापसी ने दोस्तों और परिवार को मौजूदगी में शादी के सात फेरे लिए। हालांकि, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए किसी तरह की तस्वीरें और वीडियो साझा नहीं किए। मगर अब तापसी के शादी के संगीत समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में उनके संगीत नाइट की जादुई सजावट को दिखाया गया है। फैन्स वीडियो को देख बेहद उत्सुक है और तापसी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

तापसी के वेडिंग प्लानर्स ने सोशल मीडिया पर संगीत की रात की एक झलक साझा की है। वीडियो में भव्य सजावट दिखाई गई, जिसमें नृत्य स्थल पर मोमबत्तियों से सजे झूमर शामिल थे। सजावट में मुख्य आयोजन स्थल का तारों से सजा, परी-रोशनी वाला प्रवेश द्वार शामिल था और पूरे स्थान को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था। वीडियो को साझा करते हुए, वेडिंग प्लानर्स ने लिखा, “विशेष रूप से @taapsee और @mathias.boe संगीत रात में कदम रखें।"

वीडियो पर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं और इतनी सुंदर सजावट को लेकर तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले, शादी के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए थे। संगीत समारोह का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें तापसी और उनकी बहन शगुन बॉलीवुड गानों पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। एक अन्य वायरल वीडियो में, तापसी को पारंपरिक लाल सूट में गलियारे से गुजरते हुए देखा गया।

टॅग्स :तापसी पन्नूवेडिंगवायरल वीडियोबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल