लाइव न्यूज़ :

'मैंने तय कर लिया था कि तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लूंगा', विक्की कौशल के पिता ने कैंसर के दिनों को किया याद

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2022 13:37 IST

शाम कौशल ने यह भी बताया कि जब उन्हें अपने कैंसर से ग्रसित होने का पता चला तो वह अंदर से टूट गए थे। उन्हें आत्महत्या ख्याल आने लगे। क्योंकि, उन्हें ऐसा लगता था कि उनके बचने की कोई संभावना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशाम कौशल को 2003 में पेट में कैंसर होने के पता चला थाबीमारी के दौरान वह निराश रहने लगे थे जिस वजह से उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे

मुंबईः विक्की कौशल के पिता व बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने बताया है कि एक वक्त उन्होंने तय कर लिया था कि वह अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे। बात 2003 की है जब वह पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। कैंसर ने उनको अंदर तक तोड़ दिया था। वह दर्द के साथ जीना नहीं चाहते थे लिहाजा आत्महत्या का फैसला कर लिया था लेकिन बिस्तर से उठ नहीं पाने की वजह से ऐसा नहीं कर सके।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए साक्षात्कार में शाम कौशल ने कहा, उन दिनों वह लद्दाख में लक्ष्य की शूटिंग कर रहे थे। घर जब लौटे तो पेट में दर्द शुरू हो गया। इस बीच उन्हें  श्याम बेनेगल की फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भी शूटिंग करनी थी। शाम कौशल ने बताया कि दिवाली की एक दिन की छुट्टी के दिन मेरे पेट में बहुत तेज दर्द हुआ। चेकअप कराने अस्पताल पहुंचा तो वहां भर्ती होना पड़ा।

विक्की कौशल के पिता ने आगे बताया कि लीलावती में उनके पेट का ऑपरेशन हुआ। पहले मैं अपेंडिक्स की समस्या को लेकर नानावती अस्पताल में भर्ती हुआ था, इसलिए उन्हें मेरी समस्या के बारे में जानकारी थी। मेरे पेट में इंफेक्शन था। लेकिन जांच हुई तो पता चला मुझे कैंसर है। उन्होंने बताया कि मुझे यकीन नहीं हुआ। समझ नहीं आ रहा था कि मैं बचूंगा या नहीं।  50 दिनों तक अस्पताल में रहा। 

शाम कौशल ने यह भी बताया कि जब उन्हें अपने कैंसर से ग्रसित होने का पता चला तो वह अंदर से टूट गए थे। उन्हें आत्महत्या ख्याल आने लगे। क्योंकि, उन्हें ऐसा लगता था कि उनके बचने की कोई संभावना नहीं है। बकौल शाम कौशल- ‘मैंने सोच लिया था कि तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लूंगा। क्योंकि, मैं इस तरह नहीं जी सकता था. लेकिन, मैं बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहा था, क्योंकि मेरे पेट का ऑपरेशन हुआ था।’

टॅग्स :विक्की कौशलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!