लाइव न्यूज़ :

तापसी व विक्की कौशल के मुरीद हुए बिग बी, कुछ इस तरह से तारीफों के बाधें पुल

By भाषा | Updated: September 12, 2018 00:09 IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘मनमर्ज़िया’ में तापसी पन्नू और विक्की कौशल के अभिनय की सराहना करते हुए दोनों को हस्तलिखित सराहना पत्र भेजे।

Open in App

मुंबई, 11 सितंबर : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘मनमर्ज़िया’ में तापसी पन्नू और विक्की कौशल के अभिनय की सराहना करते हुए दोनों को हस्तलिखित सराहना पत्र भेजे।

अभिनेता ने ट्विटर पर बिग बी द्वारा भेजे हस्तलिखित सराहना पत्र और गुलदस्ते की तस्वीर साझा की। कौशल ने लिखा, मेरी लिए यह बहुत मायने रखता है। हस्तलिखित सराहना पत्र और गुलदस्ते के लिए शुक्रिया बच्चन सर। 

फिल्म ‘पिंक’ में अमिताभ के साथ काम कर चुकी तापसी पन्नू ने भी पत्र और गुलदस्ते की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, आखिरकार, यह पत्र। एक मील का पत्थर हासिल कर लिया।‘मनमर्ज़िया’ में अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म त्रिकोणिय प्रेम कहानी है। 

अमिताभ इससे पहले राजकुमार राव, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, सुशांत सिंह राजपूत, कंगना रनौत और रणदीप हुड्डा को भी हस्तलिखित सराहना पत्र भेज चुके हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनमनमर्जियाँविक्की कौशलतापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?