लाइव न्यूज़ :

मेन्सवियर ब्रांड के एड में साथ दिखे विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना, पुरानी सोच को तोड़ते हुए आए नजर

By वैशाली कुमारी | Updated: September 29, 2021 17:06 IST

रश्मिका ने जिस ब्रांड के लिए शूट किया वो एक मेन्सवियर ब्रांड है। रश्मिका को विक्की कौशल के साथ इस एड में मॉडल के रूप में कास्ट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेन्सवियर ब्रांड के लिए विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने एक साथ शूट कियाइस एड में दोनों पहली बार साथ काम करते नजर आ रहे हैं

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना को एक साथ, एक ब्रांड के लिए काम करते देखा गया है। बता दें कि रश्मिका ने जिस ब्रांड के लिए शूट किया वो एक मेन्सवियर ब्रांड है। रश्मिका को विक्की कौशल के साथ इस एड में मॉडल के रूप में कास्ट किया गया है। किसी महिला को इस प्रकार एड में दिखाना, लोगों की रूढ़िवादी सोच को तोड़ता है। दरअसल 2007 में एक अंडरवियर ब्रांड के लिए टेलीविजन विज्ञापन ‘ये तो बड़ा टॉइंग है लॉंच किया था। इस विज्ञापन ने रूढ़िवादी  सोच पर घात किया था। इस जिंगल को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब एक लंबे समय के बाद ये ब्रांड माचो स्पोर्टो की लॉन्चिंग के साथ वापसी कर रहा है।

इस मेन्सवियर ब्रांड के लिए विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने एक साथ शूट किया। वहीं इस एड में दोनों पहली बार साथ काम करते नजर आ रहे हैं। ये एड महिला द्वारा ताकने को उचित ठहराने की प्रतिबद्धता के साथ वापसी कर रहा है। नेशनल क्रश बन चुकीं रश्मिका जैसी चर्चित अभिनेत्री को एक मेन्सवियर प्रोडक्ट के लिए मॉडल के तौर पर लेना भी रूढ़ियों को तोड़ता है। इस एड में रश्मिका एक योगा टीचर के रूप में नजर आ रही हैं तो वहीं विक्की कौशल इस एड में स्टूडेंट बने हैं।

अपने इस नए विज्ञापन के बारे में बात करते हुए माचो स्पोर्टो के एमडी नवीन सेकसरिया ने कहा,‘हमने अपने इस कोट‘ये तो बड़ा टॉइंग है’ को एक मॉडर्न और ट्रेंडी रूप दिया है। हालांकि ये एक मेन्सवियर का विज्ञापन है, लेकिन ये कैम्पेन एक युवा और आत्मविश्वासी महिला के दिखाता है। जो आकर्षक लगने पर एक पुरुष को ताकने की हिम्मत रखती है।

इस विषय में नवीन ने आगे बातचीत करते हुए कहा, ‘आज के समय में इस एड के जरिए हम पुरुष प्रधान रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए ये बताना चाहते हैं कि आज की महिलाए किसी भी तरह की पहल करने से नहीं घबराती हैं। इस मैसेज को दुनिया तक पहुंचाने के लिए और नई सोच को शुरू करने के लिए मेन्सवियर ब्राण्ड से अच्छा क्या हो सकता है’।

 

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!