'वीरे दी वेडिंग' टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, देखें वीडियो

By स्वाति सिंह | Published: May 16, 2018 03:29 PM2018-05-16T15:29:52+5:302018-05-16T16:43:28+5:30

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का टाइटल ट्रैक 'वीरे'  बुधवार को रिलीज हुआ है।

Veere Di Wedding Title Track release, kareena kapoor, sonam kapoor, swara bhasker | 'वीरे दी वेडिंग' टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, देखें वीडियो

'वीरे दी वेडिंग' टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, देखें वीडियो

मुंबई, 16 मई: करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का टाइटल ट्रैक 'वीरे'  बुधवार को रिलीज हुआ है। इस वीडियो में लड़कियां एक साथ एंजॉय करती दिखी हैं। यह गाना विशाल मिश्रा, अदिति सिंह शर्मा, यूलिया वंतुर, ध्वनी भानुशाली, निकिता आहूजा द्वारा गाया गया है। 

ये भी पढ़ें:Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'राजी' की रफ्तार, 50 करोड़ से कुछ कदम है दूर

इस गाने में आप करीना कपूर और सोनम कपूर के साथ - साथ स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की खूबसूरत अदाओं को बेहद पसंद करेंगे। इस फिल्म की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर किया गया है। इतना ही नहीं ट्रेलर देखकर पता लगा रहा है कि करीना पर आधारित पूरी कहानी है। 

ये भी पढ़ें:अनिल कपूर के घर जमाई बनकर रह रहे हैं सोनम के पति आनंद आहूजा!

सुमित व्यास फिल्म में करीना के अपोजिट दिखाए गए हैं। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म से करीना कपूर खान तैमूर के जन्म के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खास बात ये है कि एकता कपूर के अलावा सोनम की बहन प्रोडक्सन में अपना पहली बार हाथ अजमाने जा रही हैं।

Web Title: Veere Di Wedding Title Track release, kareena kapoor, sonam kapoor, swara bhasker

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे