वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को मिली जान से मारने की धमकी! लोकल पुलिस को किया इन्फॉर्म

By मेघना वर्मा | Published: April 7, 2019 01:00 PM2019-04-07T13:00:24+5:302019-04-07T13:00:24+5:30

कई बार फैंस अपने स्टार्स से मिलने को इतने बेकाबू हो जाते हैं कि उट-पटांग हरकत कर बैठते हैं। सिर्फ वरुण ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज फैंस के अग्रेसिवनेंस का शिकार जरूर होते हैं। 

Varun Dhawan's fan threatens that she will Kill his girlfriend Natasha actor goes to Mumbai Police | वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को मिली जान से मारने की धमकी! लोकल पुलिस को किया इन्फॉर्म

वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को मिली जान से मारने की धमकी! लोकल पुलिस को किया इन्फॉर्म

बॉलीवुड एक्टर्स हमेशा ही फैंस और मीडिया से घिरे रहते हैं। टाइट सिक्योरिटी होने के बाद भी उन्हें अक्सर फैंस के बीच किसी ऑकवर्ड मोमेंट को झेलना ही पड़ता है। हाल ही में फैंस के दीवाने पन को वरुण धवन को झेलना पड़ा है। फ्रेंडली नेचर के लिए जाने जाने वाले एक्टर वरुण धवन से ना मिल पाने के गुस्से में एक फीमेल गर्ले फैंन ने उनकी गर्लफ्रेंड नताशा को मार डालने की धमकी दे डाली है। 

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन के बाद देर रात वरुण घर लौटे थे। शाम से ही एक फीमेल फैन उनके घर के बाहर एक्टर से मिलने का इंतजार कर रही थी। वहीं वरुण के आने के बाद तक वो वहीं बैठी रही। जब सिक्योरिटी ने उससे जाने को कहा तो वो कुछ बड़बड़ाने लगी। इसी के बाद सिक्योरिटी वालों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 

रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने बताया कि एक फीमेल फैंन बड़े दिन से वरुण के घर के बाहर उनसे मिलने के लिए चक्कर लगा रही थी। वरुण वैसे किसी भी फैंस को निराश नहीं करते। जब कभी टाइम मिलता है और जितना पॉसिबल होता है वो फैंस से जरूर मिलते हैं। मगर उस दिन वरुण घर काफी देर से लौटे थे। वो फैन घंटों से उनका इंतजार कर रही थी। और वो काफी थके भी थे इसलिए फैंस से मिलने को मना कर दिया। 

इतना सुनने के बाद उस फैंन ने खुद को हर्ट कर लेने की बात कही। फिर भी वह वरुष से नहीं मिल पायी तो अपने आप में  ही कुछ बड़बड़ाने लगी। जब सिक्योरिटी ने ध्यान से सुना तो वो कह रही थी कि उसे वरुण से मिलना है वरना वो नताशा को मार डालेगी। जब लड़की वहां से लगभग 45 मिनट के बाद चली गई तो सिक्योरिटी ने लोकल पुलिस को इंफॉर्म किया और सारी घटना कही।

कई बार फैंस अपने स्टार्स से मिलने को इतने बेकाबू हो जाते हैं कि उट-पटांग हरकत कर बैठते हैं। सिर्फ वरुण ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज फैंस के अग्रेसिवनेंस का शिकार जरूर होते हैं। 

Web Title: Varun Dhawan's fan threatens that she will Kill his girlfriend Natasha actor goes to Mumbai Police

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे